Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

भूकंप से दहला जयपुर, 16 मिनट के अंदर तीन झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 तक रही तीव्रता

REPORT TIMES

शुक्रवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से राजस्थान की धरती हिल गई. जयपुर में 16 मिनट के अंदर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 तक रही. सबसे पहले पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया. भूकंप का दूसरा झटका 4.23 बजे आया जबकि तीसरा झटका इसके दो मिनट बाद यानी 4 बजकर 25 मिनट पर आया.बता दें कि 4.23 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.1 रही जबकि 4.25 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी. जैसे ही भूकंप आया लोग अपने-अपने घरों से बाहर भागे. कुछ लोग पार्क में जाकर बैठ गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप इतना तेज था था कि विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी. सोशल मीडिया पर लोग भूकंप आने का वीडियो साझा कर रहे हैं. इस में भूकंप के कारण कार हिलती दिख रही है.

वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर भूकंप की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे.

मणिपुर में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप

मणिपुर के उखरुल में सुबह पांच बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. 20 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र था. उखरुल में कुछ दिन पहले भी धरती हिली थी.

भूकंप आने पर क्या करें?

  • सबसे पहले भूकंप आने की स्थिति में खुद को शांत करें और घबराएं नहीं.
  • जल्द आस-पास मौजूद टेबल के नीचे जाएं और अपने सिर को ढक लें.
  • भूकंप के झटके रुक जाएं, वैसे ही तुरंत घर, ऑफिस या कमरे से बाहर निकल जाएं.
  • भूकंप के दौरान अगर गाड़ी के अंदर हैं तो गाड़ी तुरंत रोक दें और झटके रुकने तक अंदर ही बैठे रहें.
  • बाहर निकलते समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और बाहर आने के बाद पेड़, दीवार और खंभों से दूर रहें.
  • जब तक भूकंप के झटके ना रुकें, टेबल के नीचे ही रहें

Related posts

फिल्म शर्माजी नमकीन की रिलीज डेट आ चुकी है सामने

Report Times

पूर्व CM वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

Report Times

राजीव शर्मा बने राजस्‍थान के नए DGP, सरकार ने OBC कार्ड के जरिए साधे सियासी समीकरण

Report Times

Leave a Comment