Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़डूंगरपुरताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

हेडमास्टर बना हैवान, बच्चों को भी नहीं बख्शा, मोबाइल से मिली नग्न फोटो

REPORT TIMES 

राजस्थान के डूंगरपुर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी हेड मास्टर के मोबाइल की एसएफएल रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में पुलिस को हेड मास्टर की हैवानियत का सबूत मिल गया है. पुलिस अब उस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ सोमवार यानी 24 जुलाई को 1500 पेज की चार्जशीट पेश करने वाली है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी टीचर रमेशचंद्र कटारा के मोबाइल से उन सभी नग्न तस्वीरों को रिकवर कर लिया है, जिसे हेड मास्टर ने पुलिस से बचने के लिए डिलीट कर दिये थे.

क्या है हेडमास्टर का पूरा मामला?

ये मामला डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है. स्कूल के हेड मास्टर रमेशचंद्र कटारा की हैवानियत का ये मामला 31 मई को सामने आया था. आरोपों के मुताबिक हेड मास्टर गर्मियों की छुट्टी के बाद भी 6 से 9 साल की मासूम बच्चियों को स्कूल बुलाता था. हेड मास्टर उन बच्चियों को खेलने के बहाने कमरे में ले जाता था और उनके साथ अश्लील हरकतें करता था. आरोपों के मुताबिक आरोपी हेड मास्टर छोटी बच्चियों को गाड़ी में बैठाकर 10 किमी दूर अपने घर भी ले जाता था. हैवानियत के बाद वह बच्चियों को जान से मारने की धमकी देता था. लेकिन जब बच्चियों ने अपने-अपने घर में पूरे वाकये को बताना शुरू किया तब मामले को सदर थाना में दर्ज कराया गया.

केस के बाद सस्पेंड हुए हेड मास्टर

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने भी आरोपी हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया. पुलिस ने मासूम बच्चियों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सबूत जुटाए हैं. एसपी कुंदन कवरिया ने बताया है कि आरोपी हेड मास्टर को 24 जुलाई को चार्जशीट के साथ ही जेल से कोर्ट में पेश किया जायेगा. एसपी ने बताया कि इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जल्द से जल्द फैसला करवाने के प्रयास किए जाएंगे.

मोबाइल की फोटो में मिले सबूत

जांच अधिकारी डीएसपी राकेश शर्मा के मुताबिक आरोपी हेड मास्टर रमेशचंद्र कटारा के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी हेड मास्टर रमेशचंद्र कटारा के मोबाइल से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.

Related posts

‘तू बेवकूफ है, तेरे पास पांच गाड़ियां हैं और…’, जब अक्षय कुमार ने खुद को लगाई फटकार, जानें क्या है माजरा

Report Times

राजस्थान: पहले ‘शराब पार्टी’, फिर दोनों खूब लड़े… पति ने पत्नी को पत्थर से वारकर मार डाला

Report Times

गांव चलो अभियान के तहत सीएम भजनलाल शर्मा का नागौर दौरा

Report Times

Leave a Comment