Report Times
latestOtherजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थानसोशल-वायरल

‘हिंदुओं पर अंगुली उठाने वाले को देश निकाला,’ क्या बोले बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री?

राजस्थान। रिपोर्ट टाइम्स।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज राजस्थान की धरती पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री जोधपुर एयरपोर्ट आए, जहां उनका समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के साथ जन जागरण यात्रा सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की।

‘स्टीव जॉब्स की वाइफ कुम्भ में डुबकी लगा रहीं’

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रयागराज में हो रहा महाकुम्भ भारतीय सनातन संस्कृति का गौरव है। यह भारत की दिव्यता का प्रतीक है, स्टीव जॉब्स की वाइफ कुंभ में आईं हैं और डुबकी लगाती हैं, फ्रांसीसी भी आते हैं…हम सनातन परंपरा से सबका दोनों हाथ फैलाकर स्वागत कर रहे हैं। हमारी भावना वसुधैव कुटुम्बकम की है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने जोधपुर में एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

‘हिंदुओं पर अंगुली उठी तो देश निकाला !’

धीरेंद्र शास्त्री ने जन जागरण यात्रा के सवाल पर कहा कि 19 जनवरी को आदिवासी जन जागरण सम्मेलन रखा गया। जिसमें राजस्थान सहित कई जगहों से 1200 लोग यात्रा में निकले। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कन्वर्जन के लिए हमारे धर्म के लोग सबसे ज्यादा टारगेट होते हैं। इसलिए धर्मांतरण विरोधी ताकतों को रोकने के लिए हमने यह अभियान छेड़ा है। हम हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल बनाएंगे और कालांतर में हिंदुओं के खिलाफ कोई अंगुली उठाएगा तो उसको देश निकाला भी दिया जाएगा।

‘कुम्भ REEL ही नहीं रिसर्च का भी विषय’

धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज महाकुम्भ में REEL बनाने वालों को लेकर कहा कि कुम्भ रिसर्च का विषय है। महाकुम्भ का उद्देश्य है कि लोग सनातन संस्कृति को जान सकें। यहां रिसर्च के लिए बहुत चीजें हैं। हमारा कहना है कि REEL नहीं रियल जिंदगी जीएं। महाकुम्भ जाने वाले लोग अपने उद्देश्य से ना भटकें। REEL पर कुछ ऐसी चीजें प्रस्तुत की जा रही हैं, जो उचित नहीं हैं

Related posts

टोल के विरोध में 20 दिन से धरना जारी, सभा अब 30 को होगी

Report Times

चिड़ावा शहर में अचानक बदला मौसम, बारिश से मिली राहत

Report Times

शराब घोटाले में ED की छापेमारी, सिसोदिया के घर रेड नहीं तो रडार पर कौन

Report Times

Leave a Comment