Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपश्चिम बंगालस्पेशल

रील का ये कैसा नशा? iPhone खरीदने के लिए महिला ने बेच दिया 8 महीने का बेटा

REPORT TIMES 

इस समय लोगों को रील बनाने की ऐसी लत लगी है, जिसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. एक मां ने महंगा iPhone खरीदने के लिए अपने जिगर के टुकड़े यानी 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया. वह फोन से रील बनाना चाहती थी. मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का है, जिसने भी इस मामले को सुना वह हैरान रह गया है. फिलहाल बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही मां को गिरफ्तार किया है. बताया गया है ये कपल पानीहाटी का रहने वाला है. उसके लिए दो जून की रोटी भी जुटा पाना एक बड़ी बात है, लेकिन अचानक हाथ में महंगा स्मार्ट फोन लोगों ने देखा तो उन्हें ये बात हजम नहीं हुई. आरोपी महिला रील बनाने के लिए कई जगह की यात्रा कर रही थी, इससे भी लोगों को शक गहरा गया. पड़ोसियों ने गौर किया तो पता चला कि बच्चा कई दिनों से लापता है. इसके बाद उन्होंने कपल से पूछा कि आपका बच्चा कहां है, वे बताना नहीं चाह रहे थे, लेकिन दबाव डालने पर उन्होंने बताया कि पैसों की खातिर बच्चा किसी अन्य कपल को बेच दिया है.

पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया

पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है. वहीं, खरदाह में एक महिला से बच्चे को भी छुड़ा लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. खरदाह थानेदार के मुताबिक, जब तक जांच थोड़ा आगे नहीं बढ़ती, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपी महिला के ससुर कनाई चौधरी लंबे समय से पानीहाटी गांधीनगर में रह रहे हैं. उनका इकलौता बेटा जयदेव और बहू साथी कनाई के साथ ही रहते हैं. जयदेव और उसकी पत्नी साथी की सात साल की एक बेटी है और उनका बेटा आठ महीने का है. शनिवार को कनाई की अपनी बहू साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई. विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा.

आरोपी महिला की ससुर से हुई लड़ाई

पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद बच्चा दिखाई नहीं दे रहा था और आरोपी महिला के पास अचानक एक महंगा मोबाइल था. पड़ोसियों ने उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया. स्थानीय पार्षद तारक गुहा ने कहा, ‘लड़के को बेचने के बाद जयदेव ने शनिवार आधी रात को लड़की को भी बेचने की कोशिश की. जैसे ही उन्हें समझ में आया तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है.’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने लापता आठ माह के बच्चे को ढूंढ लिया है. प्रियंका घोष ने बच्चे को खरीदा था. बच्चे को छुड़ाने के साथ ही प्रियंका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्चे को गरीबी के कारण बेचा गया था या नहीं.

Related posts

प्रदेश के सबसे ऊंचें तिरंगे की सौगात से पहले बवाल, ऊंचाईया चढ़ा रोष…! काम रुका तो पानी की टंकी पर चढ़े कांग्रेसी

Report Times

जेईई मेंस का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Report Times

बरसों से चुप बैठा जर्मनी अचानक F-35 लड़ाकू विमान क्यों खरीद रहा, रूस से टेंशन का असर तो नहीं?

Report Times

Leave a Comment