Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरलस्पेशल

फेक नाम से फेसबुक पर लड़की से की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध; शादी की बात पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फेक नाम की फेसबुक आईडी बनाकर एक लड़की से दोस्ती की. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और शारीरिक भी संबंध बने. इसके बाद जब लड़की ने उससे शादी की बात कही तो युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसी के साथ उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.इस मामले में अव लव जिहाद का एंगल भी सामने आ रहा है.मान्धाता थाना इलाके की रहने वाली युवती ने अब इस मामले में अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि 12 मार्च 2017 को फेसबुक पर उसकी दोस्ती गौरव सिंह से हुई. इसके बाद दोनों की बीच चैटिंग शुरू हुई. इसके बाद दोनों की मुलाकातें होनी लगी. जब लड़की अपनी बहन के घर गई तो उसके बाद भी दोनों मिलते रहे. 6 सालों में दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. इसके बाद जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो लड़का मुकर गया.

30 मई को लड़की को पता चली सच्चाई

पीड़िता का आरोप है कि इस साल 30 मई को उसको जानकारी मिली कि जिस शख्स से वह प्यार करती है वह मुसलमान है और उसका नाम अब्दुल्ला है. अबदुल्ला रानीगंज थाना इलाके के तिवारीपुर का रहने वाला है और फिलहाल वह और उसका परिवार शहर के बिक्रम चौराहे के पास किराए के मकान में रहता है. पीड़िता ने अपने आरोप में ये भी कहा कि अब्दुल्ला के इस काम मे उसके मां बाप और भाई भी शामिल हैं.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

शादी का दबाव बनाने पर अब्दुल्ला ने उसके साथ संबंध बनाने की वीडियो वायरल करने की धमकी दी. उसके दोस्त आमिर खान ने उसे फोन कर धमकी दी कि वो कि अब्दुल्ला से समझौता कर ले नहीं तो तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर दूंगा और मरवा दूंगा. आमिर ने उससे कहा कि उसके पास उसका वीडियो भी. इसके बाद पीड़िता पुलिस अफसरों के पास न्याय की फरियाद लेकर पहुचीं. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लेकिन वो कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए.

Related posts

वंदे भारत ट्रेन गुजरात में भैसों के झुंड से टकराई, खुल गया इंजन का एक हिस्सा

Report Times

होली के रंग में विवाद की कालिख गाड़ी हटाने पर झगड़ा, पथराव से माहौल गरमाया

Report Times

खाटूश्याम लक्खी मेला आज से प्रशासन ने किए कई अहम बदलाव

Report Times

Leave a Comment