Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविरोध प्रदर्शनस्पेशल

गैस पाइप लाइन के गड़ढे में डूबने से बच्चे की मौत, HPCL कंपनी के खिलाफ केस

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के बरेली में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए एचपीसीएल द्वारा खोदे गड़ढे में डूबने से एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना रविवार की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इस संबंध में पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर के अधार पर एचपीसीएल कंपनी और इसके अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले एचपीसीएल कंपनी ने शहर में गैस की लाइन बिछाने के लिए गड़ढे खोदे थे, लेकिन ना तो अब तक लाइन बिछी और ना ही कंपनी ने गड़ढों को भरवाया. ऐसे में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से इस गड़ढे में पानी भर गया है. इधर, चूंकि रविवार को स्कूल में छुट्टी थी. ऐसे में एक पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रविवार की शाम को अपनी बकरियों को चराने के लिए निकला था.

जैसे ही वह गड़ढे के पास पहुंचा, उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपने बचाव की खूब कोशिश भी की, लेकिन तत्काल मदद नहीं मिल पाने की वजह से उसके फेफड़ों में पानी भर गया और उसकी मौत हो गई. इधर, देर रात तक बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला. ऐसे में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.इसी बीच सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बच्चे का शव गड़ढे के पानी में तैरता देखा तो पुलिस को सूचित किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक बच्चे की पहचान राहुल के रूप में हुई है. वह अपने माता पिता की पांचवीं संतान था, लेकिन चार बहनों का अकेला भाई था. उसका शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया.परिजनों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर कंपनी और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम भजनलाल ने किया वैट कम करने का ऐलान

Report Times

जेपी नड्डा का विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- केवल हितस्वार्थ के लिए बना है इन दलों का कुनबा, दिलों से हैं दूर

Report Times

जाने किन पर नहीं मिलती है कोई छूट, यहां दावा कर उठा सकते हैं फायदा

Report Times

Leave a Comment