Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिविरोध प्रदर्शनस्पेशलहरियाणा

नूंह में 3 दिन बाद इंटरनेट बैन में मिली छूट, अबतक 165 अरेस्ट, 83 FIR

REPORT TIMES

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद अब हालात सामान्य करने की कोशिशें तेज़ हो गई हैं. गुरुवार को राज्य सरकार ने 3 घंटे के लिए इंटरनेट प्रतिबंध में छूट दी है. सोमवार को हुई हिंसा के बाद नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद करवा दिया गया था. अब करीब 3 दिन के बाद इसमें कुछ घंटे की ढील मिली है. राज्य सरकार ने ग्रुप-सी के पदों के लिए CET स्क्रीनिंग टेस्ट आवेदकों के लिए यह छूट दी है. दोपहर 1 से 4 बजे तक के लिए इंटरनेट इन इलाकों में सामान्य रूप से चलेगा. स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को नूंह में हुए बवाल के बाद आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी थी, ताकि किसी भी तरह की अफवाह ना फैल पाए.

नूंह में अभी तक क्या-क्या एक्शन?

हिंसा के मामलों में राज्य पुलिस का एक्शन तेज़ है, अभी तक नूंह और आसपास के इलाकों में हुई हिंसा में कुल 83 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा नूंह में 42 एफआईआर, गुरुग्राम में 22, रेवाड़ी में 3 और पलवल में 16 एफआईआर हुई हैं.जानकारी के मुताबिक, अभी तक 165 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सबसे ज्यादा 139 गिरफ्तारी नूंह से की गई है, जबकि गुरुग्राम से 21 और पलवल से 5 गिरफ्तारियां हुई हैं. गिरफ्तारियों से इतर पुलिस ने 78 लोगों को हिरासत में भी लिया है.गुरुवार को नूंह को लेकर पुलिस की ओर से बयान दिया गया है

 

कि लोग शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन ना करें. हिंसा की जांच को लेकर 3 एसआईटी गठित कर दी गई हैं, एक बड़ी टीम का गठन किया गया जिसका काम सिर्फ वीडियो की जांच करना है. हमारी निगरानी सोशल मीडिया पर बनी हुई है.नूंह में अभी भी छिटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने नूंह में बुधवार रात को दो घटनाएं होने की बात कही हैं. इनमें धार्मिक स्थल में आग लगा दी गई थी, जबकि दूसरे धार्मिक स्थल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी. नूंह के एसपी वरुण सिंगला का कहना है कि दोनों मामलों में पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है, इन मामलों के संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Related posts

राजस्थान विधायक ने 40 प्रतिभावान स्टूडेंट्स को करवाया हवाई सफर, उदयपुर से ले गए दिल्ली

Report Times

PM मोदी को बताया महादेव का अवतार, कांग्रेसी विधायकों ने किया विरोध बीजेपी विधायक ने PM मोदी को बताया महादेव का अवतार, कांग्रेसी विधायकों ने किया विरोध

Report Times

बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे दोस्तों पर जानलेवा हमले का मामला: बाबा गैंग के दो बदमाशों को पकड़ा, बिना नंबरी मोटरसाइकिल से फरार होने की फिराक में थे

Report Times

Leave a Comment