Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईकृषिक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

बेटे के सुसाइड के बाद ममेरे भाई के बेटे को दे दी जमीन, वापस मांगी तो…

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक किसान की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. इस किसान के बेटे ने छह महीने पहले सुसाइड कर लिया था. इसके बाद किसान ने अपनी 20 बीघे जमीन अपने ममेरे भाई के बेटे के नाम कर दी. लेकिन अब वह अपनी जमीन वापस लेना चाहते थे. बताया जा रहा है कि इस जमीन के विवाद में ही किसान की हत्या को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.मृत किसान की पहचान मुरादाबाद के छजलेट थाना क्षेत्र में सदरपुर गांव निवासी 80 वर्षीय सूखा सिंह के रूप में हुई है.

एसपीआरए संदीप मीणा के मुताबिक खेत से लौटते समय पहले से ताक में बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के पीछे संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि किसान सूखा सिंह खेत में घास काटने गए थे. वहां से घर वापस लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजमा दिया है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय बदमाश फरार हो चुके थे. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद एसएसपी हेमराज मीणा, एसपीआरए संदीप मीणा समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.एसएसपी ने बताया कि अब तक की जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है. सूखा सिंह के परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले उनके बेटे ने सुसाइड किया था. उस समय सूखा सिंह की पत्नी ने सूखा सिंह को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस में शिकायत भी दी थी. इस घटना के तीन महीने बाद ही सूखा सिंह ने अपनी 20 बीघे जमीन अपने ममेरे भाई के बेटे के नाम कर दिया. लेकिन अब वह इस जमीन को वापस लेने की कोशिश कर रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी विवाद में उनकी हत्या हुई है.

Related posts

झुंझुनूं में कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

Report Times

रफ्तार के घोड़े पर सवार हैं विराट कोहली, निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 4 बड़े रिकॉर्ड

Report Times

जिले में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, चाइनीज मांजे पर प्रतिबंध- खरीदी-बिक्री और उपयोग पर होगी कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment