Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसीकरस्पेशल

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:डेढ़ लाख के नगदी-जेवरात पार,दूसरे कमरे में सो रहे थे परिवार वाले

REPORT TIMES 

सीकर के उद्योग नगर इलाके में चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखे करीब डेढ़ लाख के जेवरात-नगदी चुरा ली। परिवार के लोगों को जाग होने पर चोरी का पता चला। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

पिपराली रोड पर गजानंद विहार निवासी रणवीर सिंह ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि चोरों ने उनके मकान में बंद कमरे की खिड़की की ग्रिल को उखाड़ कर यह चोरी की। चोर कमरे में रखी सोने की चेन, कानों की बालियां ,9 हजार नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। रणवीर के मुताबिक उनका परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस अब चोरों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related posts

गुरुग्राम में शॉपिंग करती मिली ट्रेन से गायब हुई दुल्हन, हनीमून ट्रिप के बीच हुई थी लापता

Report Times

खतौली में भी 5 दिसम्‍बर को उपचुनाव, BJP विधायक विक्रम सैनी ने सजा पाकर गंवाई है सीट

Report Times

मकरसक्रांति के मौके पर दान पुण्य का दौर

Report Times

Leave a Comment