Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

सरकारी अंग्रेजी स्कूल में डीएसपी ने की काउंसलिंग

REPORT TIMES 
चिड़ावा। जमनादास अडूकिया राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिड़ावा में पुलिस उप अधीक्षक शिवरतन गोदारा ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की। उन्होंने इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वयं की योग्यता, क्षमता  और रुचि को पहचानते हुए भविष्य निर्धारण करना चाहिए।
उन्होंने समाज में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए कहा कि इसके निराकरण में प्रत्येक विद्यार्थी के योगदान की आवश्यकता है।  उन्होंने  विद्यार्थियों और उनके  परिवार को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। मोबाइल फोन के हो रहे दुरुपयोग से भी सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने पुलिस उप अधीक्षक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts

ब्राह्मण महापंचायत में हजारों विप्र जयपुर कूच करेंगे : सिंघाना में हुए विप्र बंधुओं की बड़ी बैठक

Report Times

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत-निकाय चुनाव पर असमंजस, भजनलाल सरकार ने उठाया ये कदम

Report Times

जिला परिषद की बैठक: चार में से दाे घंटे पानी संकट का मुद्दा गरमाया, अधिकारियाें के गाेलमाेल जवाब से नाराज जिला प्रमुख ने कहा-स्पष्ट जवाब दें

Report Times

Leave a Comment