Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

जिला परिषद की बैठक: चार में से दाे घंटे पानी संकट का मुद्दा गरमाया, अधिकारियाें के गाेलमाेल जवाब से नाराज जिला प्रमुख ने कहा-स्पष्ट जवाब दें

reporttimes

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार काे जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई। करीब चार घंटे चली बैठक में जनप्रतिनिधि अधिकारियाें पर आराेप लगाते रहे। अधिकारी के गाेलमाेल जवाब से नाराज जिला प्रमुख ने कहा कि स्पष्ट जवाब दें। एडीएम ने कहा कि जलदाय विभाग समस्याओं का 20 प्रतिशत ही समाधान कर रहा है। ऐसे में पेयजल समस्या के समाधान के लिए संकट ग्रस्त इलाकाें में पेयजल टैंकराें से सप्लाई की जाए।

बैठक शुरू हाेते ही पेयजल का मामला उठा अजय भालाेठिया ने कहा कि बड़ागांव में पिछले एक साल से पेयजल संकट है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। इस पर पीएचईडी एक्सईएन ने जवाब दिया कि पीड्ब्ल्यूडी सड़क बना रहा है टयूबवैल के लिए मशीन नहीं आ सकती। गाेकुलचंद साेनी ने टमकाेर में पिछली एक साल से चल रहे जल सप्लाई लाइन बिछाने के काम काे अधूरा छाेड़ा हुआ है।

सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि तीन बार टेंडर कैंसिल हाे गए।जनता काे पानी चाहिए। एसई हरिराम के जवाब से असंतुष्ट जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि ने कहा कि आप स्पष्ट जवाब दें, 15 दिन बाद भी रीजन दे रहे है। रीजन नहीं रिजल्ट चाहिए। सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि एसई साहब आप फील्ड में नहीं जाते नहीं है।

सरकार पूरा पैसा दे रही है, फिर भी जनता काे पानी नहीं मिल रहा है। जिला परिषद सदस्य उम्मेद सिंह ने कहा कि डेढ साल से नानूवाली बावड़ी में पेयजल संकट है। अधिकारियाें के पीछे घूम रहे है। काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक लंबी चलने के कारण अधिकारी बोर होने के बाद अपने फोन पर वाट्सअप चैटिंग करते रहे।

प्रधान डूडी ने अधिकारियाें पर झूठी रिपाेर्ट पेश करने का आरोप लगाया
चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी ने अधिकारियाें पर झूठी रिपाेर्ट ऑनलाइन पेश करने का आराेप लगाते हुए कहा कि दिलावरपुर गांव के लाेगाें अधिकारियाें की लापरवाही की वजह से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन ने कहा भूजल विभाग ने ड्राई 680 फीट बता दिया। इस वजह से स्वीकृति निरस्त हाे गई थी। अब स्वीकृति आ गई है। 30 अप्रैल तक खुदाई शुरू हाे जाएगी। बजरंगलाल जांगिड़ ने बसावा में राइजिंग लाइन में चाैक हाेने का मामला उठाया। रणवीर नाड़ा ने पेयजल संकट के आराेप लगाते हुए कहा कि अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। एेसे में इस तरह की मीटिंग का क्या फायदा।

Related posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, स्कूल जाते समय डंपर से टकराई बस; 24 बच्चे घायल

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: यहां विराजे ठाकुर जी के समीप महादेव

Report Times

जयपुर में निक्की जैसा हत्याकांड! दूसरी लड़की से की सगाई तो गर्लफ्रेंड लड़ने लगी, घोंट दिया गला

Report Times

Leave a Comment