Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

विनेश फोगाट एशियन गेम्स से बाहर, इस चैंपियन रेसलर को मिला मौका

REPORT TIMES 

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं. 13 अगस्त को विनेश को घुटने की इंजरी हो गई, जिसके चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया. उनकी जगह अब जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल एशियन गेम्स की 53 केजी कैटेगरी में हिस्सा लेगी. विनेश ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी. विनेश को एशियन गेम्स में सीधे एंट्री मिली थी. उन्हें इसके लिए ट्रायल्स से नहीं गुजरना पड़ा था.विनेश ने पोस्ट में बताया कि उनकी 17 अगस्त को सर्जरी होगी. विनेश ने जकार्ता में खेले गए पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन इस बार वह अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाएंगी. वह 53 किलोग्राम वेट कैटेगरी में खेलती हैं. चीन में होने वाले एशियन गेम्स में कुश्ती के मुकाबले 23 सितंबर से शुरू होंगे.

टूट गया सपना

विनेश ने ट्विटर पर जो लेटर पोस्ट किया है कि डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि सर्जरी ही एक मात्र विकल्प हैं. विनेश ने लिखा कि वह इस बात से निराश हैं कि वह अपना खिताब नहीं बचा पाएंगी. विनेश ने इस मामले में सभी संबंधित लोगों को बता दिया है ताकि रिजर्व खिलाड़ी को मौका मिल सके. विनेश ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि वह उन्हें उसी तह से सपोर्ट करते रहें जिस तरह से कर रहे थे ताकि वह पेरिस ओलिंपिक-2024 के लिए तैयारी कर सकें.

Related posts

हवामहल पर चाय, रोड शो, रामबाग होटल में डिनर… जयपुर में आज क्या-क्या करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों

Report Times

8500 करोड़ के प्रोजेक्ट में उठी धुंध, रविंद्र भाटी का शिकायती पत्र CM तक, जाने क्या है मामला!

Report Times

विकास अधिकारी ने लिया मनरेगा कार्यों का जायजा

Report Times

Leave a Comment