Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मस्पेशल

‘मेरे बच्चों को पाकिस्तान से गद्दारी सिखाई जा रही’, जल्द भारत आएंगे सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर

REPORT TIMES 

पाकिस्तानी सीमा लांघ कर भारत आई सीमा हैदर भले ही खुद को पूरी तरह से भारत का बता रही हों, लेकिन उनके पूर्व पति गुलाम हैदर शांत नहीं बैठे हैं. खास बातचीत में गुलाम ने कहा कि वो जल्द भारत आने वाले हैं और अपने बच्चों को वापस लेकर जाएंगे. गुलाम ने कहा कि भारत में मेरे बच्चों से जबरन पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए जा रहे हैं.गुलाम ने कहा कि सीमा ने मेरे 4 बच्चों का गलत इस्तेमाल किया है, और उन्हें लेकर पराए मुल्क में बैठ गई है. सीमा को तो सजा मिलेगी ही और मेरे बच्चे भी जरूर वापस आएंगे. मैं बच्चों का बाप हूं. बच्चों के लिए मैं हर कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा और उन्हें वापस लाऊंगा. गुलाम ने कहा कि सीमा बच्चों को अपने साथ न ले जाती लेकिन उसे इसी के जरिए भारत में प्रवेश मिलना था, इसलिए वो इन्हें लेकर गई.

सीमा ने किया मेरे बच्चों का गलत इस्तेमाल

सीमा पर आरोप लगाते हुए गुलाम ने कहा कि वो अच्छी मां नहीं है. अगर वह अच्छी मां होती तो बच्चे भी पिता की कद्र करते. अगर वह बच्चों को मेरे खिलाफ भड़का रही है तो वो मेरे खिलाफ बोलेंगे ही. सीमा बेशरम है, अगर उसमे हया और गैरत होती तो एक अनजान और पराए मर्द को बच्चों का पिता न बताती. मैं अपने बच्चों को नहीं छोड़ सकता. वह बच्चों से पराए मर्द सचिन की तारीफ करती है और मेरे बारे में गलत बताती है. उसने अपनी मां बाप की कद्र नहीं की, न उनसे संपर्क करती है, न कभी पति की हाल खबर लेती है. जो किसी की नहीं हुई वो सचिन की भी नहीं होगी. आज सचिन का हाथ पकड़ा है, कल किसी और को पकड़ेगी.

बच्चों से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवा रही है

हाल ही में सीमा ने 15 अगस्त का जश्न मनाया और इस दौरान भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. गुलाम ने कहा सीमा जो नारे लगा रही है, नारे लगाने मैं ऐतराज नहीं है. भारत में रहने का लालच देकर उससे नारे लगवाए जा रहे हैं. सीमा भारत में रहने के लिए कुछ भी कर सकती है. मासूम बच्चों से नारे लगवाए जा रहे हैं. बच्चों को क्या पता किस मुल्क में रह रहे हैं, उनसे जो कहा जाएगा वो करेंगे.

बहुत जल्द भारत आने वाला हूं

 गुलाम हैदर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने वकील किए हैं और बहुत जल्द भारत सरकार से इजाजत लेकर लीगल तरीके से भारत आऊंगा. पहले सऊदी अरब से पाकिस्तान जाऊंगा फिर भारत आऊंगा’.

Related posts

सूरजगढ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Report Times

राजस्थान के इस राजा ने पहनाई थी स्वामी विवेकानन्द को पगड़ी

Report Times

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया ने जेल में किसकी जान बचाई थी?

Report Times

Leave a Comment