Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

हमारी हालत कुत्ते जैसी… लोकसभा प्रभारी के सामने राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का छलका दर्द

REPORT TIMES 

राजस्थान के बहरोड़ पहुंचे कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी और गुजरात कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह पटेल के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं का दर्द छलक गया. उन्होंने कहा कि आज हमारी हालत कुत्ते जैसी हो गई है. राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जा रही. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की आज हमारी ये हालत है की हम ना घर के रहे और ना ही घाट के. जब हमारी सरकार में हमारी ही नहीं सुनी जाएगी तो फिर किसके लिए काम करें.

विधायक बलजीत यादव पर आरोप

स्थानीय नेताओं ने बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव पर जमकर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विधायक ने तो बहरोड़ से कांग्रेस पार्टी को जड़ से ही खत्म कर दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिम्मत सिंह पटेल से कहा कि हमारा आपसे निवेदन है की अब चुनाव में दो महीने बचे हैं इसलिए कार्यकर्ता की बात बी पार्टी सुने. ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम एकजुट होकर पार्टी को जिताएं.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं

अगर राजस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई तो आने वाले समय मे कांग्रेस खत्म हो जाएगी. वहीं अलवर प्रभारी हिम्मत पटेल ने कहा की मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं. आपने जो बातें मुझे बताई है, उसको मैं पार्टी के आला अधिकारियों को बताऊंगा.

कांग्रेस की सरकार बनाने की शपथ

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब आने वाले चुनाव में एकजुट होकर लग जाएं ताकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार दोबारा से बने. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक लेकर जाएं ताकि लोगों को उनका लाभ और जानकारी मिल सके. इस दौरान सभी लोगों ने बहरोड़ से कांग्रेस को जीताकर भेजने की शपथ ली.

Related posts

Health Benefits of Celery: पेट की गर्मी से हैं परेशान तो पीना शुरू कर दें अजवाइन का पानी, जानें कैसे करें सेवन?

Report Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन, कहा- आधुनिक कृषी व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय

Report Times

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें? यहां देखें अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़े

Report Times

Leave a Comment