Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपश्चिम बंगालभोपालमुम्बईराजनीतिस्पेशल

बेड पर नोटों की गड्डी, सोना-चांदी भी मिले… ED ने सीज़ की 417 करोड़ की संपत्ति

REPORT TIMES

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और मुंबई समेत कुल 39 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने यह छापेमारी महादेव एपीपी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ की है. बताया जा रहा है कि ईडी ने बड़ी मात्रा में सबूत इकट्ठा किए हैं. बड़ी बात यह है कि छापेमारी के दौरान ईडी ने 417 करोड़ रुपये की अपराध आय को सीज़ कर दिया है.ईडी द्वारा की गई जांच में यह पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप को विदेश से संचालित किया जाता था. आधिकारिक सूचना के अनुसार इस ऐप को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमोट करते थे. इस संयुक्त अरब अमीरात से चलाया जाता था. सट्टेबाजी के जरिए कमाए गए पैसों को विदेशी खातों में भेजने के लिए हवाला ऑपरेशन को अंजाम दिया जाता था. इतना ही नहीं, वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए बड़ी मात्रा में विज्ञापन भी किया जाता था, जिसमें लाखों खर्चा होते थे. प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल, कोलकाता, मुंबई सहित कई अन्य जगहों पर छापे मारे हैं. बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज भी लगे हैं.

क्या है महादेव ऐप केस?

महादेव ऐप दरअसल अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसमें कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन जैसे गेम खेले जाते हैं. इम गेम्स में अवैध रूप से सट्टेबाजी की जाती है. ऐप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों में दर्ज करवाए गए थे. माना जाता है कि ऐप का नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश में भी फैला हुआ है.

बॉलीवुड भी ईडी के निशाने पर

इस समय ईडी के निशान पर बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री भी शामिल हैं. इसमें अभिनेता टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, सनी लियोनी कृष्णा अभिषेक, राहत फतेह अली खान, विशाल ददलानी और कई अन्य लोग शामिल हैं. जांच के दायरे में भारती सिंह, नुसरत भरूचा, आतिफ असलम के नाम भी सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की रडार पर बॉलीवुड के 14 से ज्यादा नाम.

Related posts

पाठशाला मे वितरित कि पोसाक

Report Times

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में फैसला

Report Times

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गाड़ी को तोड़ा, FIR दर्ज

Report Times

Leave a Comment