Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

बांधा, पीटा… प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर लगा दी आग, जेठानी ने बेटे के साथ मिलकर की बर्बरता

REPORT TIMES

राजस्थान से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है जहां एक जेठानी ने अपनी देवरानी के साथ अमानवीय व्यवहार किया है. जेठानी ने विवाद के बाद देवरानी के घर में घुसकर पहले तो उसके हाथ बांधे, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया. इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पॉलीथीन को जलाकर उससे उसके शरीर पर कई जगह दागा. इस बर्बर हिंसा के बाद देवरानी के शरीर पर फफोले बने हुए हैं. इस बर्बरता के दौरान जेठानी का बेटा भी उसके साथ था. यह पूरा मामला जोधपुर जिले के बोरानाडा थाना क्षेत्र का है. यहां नारनाडी में एक महिला रहती है, उसका पति गोवा में काम करता है और घर में दो छोटे बच्चे हैं. महिला की जेठानी उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहती है. दोनों के बीच में आपसी विवाद चल रहा है. रविवार शाम को जब महिला घर में अकेली थी तो मौका देखकर उसकी जेठानी अपने बेटे के साथ वहां पहुंची. महिला के साथ विवाद के बीच जेठानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके हाथ बांध दिए.

महिला के साथ दोनों ने मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भर दिया. इससे महिला दर्द से तड़पने लगी, लेकिन इतने से भी जेठानी का मन नहीं भरा तो उसने घर में रखी पॉलीथीन को जलाया और महिला के शरीर को उससे दागने लगी. इससे महिला के शरीर में फफोले बन गए हैं. इतना घटनाक्रम के बाद एक अन्य रिश्तेदार ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.पुलिस ने पीड़ित महिला के आरोप के बाद मौके का मुआयना किया है और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. रविवार को देर रात इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं. फिलाहल हॉस्पिटल से महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Related posts

पायलट ने गहलोत सरकार की दुखती रग ‘पेपर लीक’ छेड़ी, अब CM से लेकर मंत्रियों के जवाबी प्रहार

Report Times

सड़क से सदन तक गहलोत सरकार का घेराव, मिशन-2023 के लिए नड्डा देंगे जीत का मंत्र

Report Times

अपने तल्ख तेवरों के लिए जानी जाती हैं वसुंधरा, BJP नेतृत्व से रहा हमेशा 36 का आंकड़ा

Report Times

Leave a Comment