Report Times
latestOtherआक्रोशकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशलहादसा

‘देश में 2-4 लाख नहीं करोड़ों मुसलमान, ऐसा बर्ताव करोगे तो…’, जयपुर मामले पर सपा सांसद की धमकी

REPORT TIMES

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सड़क हादसे के बाद हुए विवाद और मारपीट के बाद एक मुस्लिम युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद जयपुर में जमकर बवाल हुआ. अब इसपर सियासत भी होने लगी है. मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने धमकी और भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि देश में 2-4 लाख नहीं बल्कि करोडों मुसलमान है. अगर ऐसा बर्ताव हुआ तो आगे चलकर क्या होगा, इसे अच्छी तरह समझा जा सकता है.

जयपुर घटना के लिए सियासत जिम्मेदार- हसन

एसटी हसन ने बीजेपी पर हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बाइक टकराने की घटना में भी हिन्दू-मुसलमान शुरू कर देंगे तो देश कहां पर जाएगा. इसलिए जिम्मेदार वह राजनीतिक पार्टियां हैं जो धर्मो का सहारा लेकर, मजहबों का सहारा लेकर, अपनी मंजिले तय कर रही हैं. इस वक्त हमारे देश में बीजेपी हिंदू-मुसलमान के अलावा कुछ नहीं कर रही. इसकी वजह से अब ऐसा हो रहा है कि जरा सी भी खरोंच आई तो जान से मार देंगे. इसके लिए हमारी सियासत जिम्मेदार है.

सियासत रोजगार पर हो, हिंदू-मुसलमान पर नहीं- हसन

एसटी हसन ने आगे कहा कि सियासत रोजगार पर होनी चाहिए, हिंदू-मुसलमान पर नहीं. अब देश के लिए बहुत बड़ा खतरा खड़ा हो जाएगा, क्योंकि मुसलमान इस देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है. 2-4 लाख नहीं हैं, देश में करोडों में मुसलमान हैं. अगर इस तरह से उनके साथ बर्ताव किया जाएगा तो आगे चल कर क्या हश्र होगा, मैं और आप अच्छी तरह समझते हैं.

मॉबलिंचिंग करने वालों का होता है स्वागत- हसन

एसटी हसन ने कहा कि ये जो मॉबलिंचिंग हो रही है, ये इसलिए हो रही है क्योंकि मॉबलिंचिंग करने वालों का बाकायदा स्टेज पर स्वागत किया जाता है. उनको मालाएं पहनाई जाती हैं. उन्हें पता है हम कुछ भी कर लें, कुछ होने वाला तो है नहीं. अपने देखा नहीं कि संसद में मुसलमान को क्या क्या कहा गया और अब क्या हुआ, उनके दर्जे बढ़ा दिए गए.

Related posts

राजस्थान का मुख्यमंत्री हाउस बना फतवा हाउस, सनातन धर्म के खिलाफ होते हैं कामः योगी आदित्यनाथ

Report Times

नहर की मांग : धरने की अगुवाई  बुजुर्ग महिलाओं ने की, कहा – नहर के बिना पशु, खेती, बच्चों की पढ़ाई व जीवन सब संकट में

Report Times

सर्व समाज की ओर से अनिल शर्मा का अभिनंदन

Report Times

Leave a Comment