Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में सरकार खत्म हो चुकी, अब सिर्फ सर्कस बचा है- गजेंद्र सिंह शेखावत

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ अब सियासत तेज हो गई है. वहीं, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के दौर भी शुरू हो गए हैं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. शेखावत ने गहलोत पर हमला करते हुए विजन 2030 पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को राजस्थान की जनता ने तीन बार मुख्यमंत्री बनाया हो और उसे युवावस्था में सीएम बनने का मौका मिला हो, वो अगर अपनी तीसरी पारी के अंतिम चरण में लोगों से सुझाव एकत्र करे ये समझ से परे है. सीएम और उनकी पार्टी यह जानती है कि अब उनका समय पूरा हो चुका है और जहां तक राजस्थान में सरकार की बात है तो यहां सरकार समाप्त हो चुकी, अब तो सिर्फ सर्कस बचा है.

नड्डा और शाह की बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

दो दिन पहले राजधानी जयपुर में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह द्वारा ली गई बैठक को लेकर शेखावत ने कहा की उस बैठक में चुनाव के कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है. वहीं इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा के चुनाव में भी पार्टी राजस्थान में अपना प्रदर्शन कैसे बेहतर कर सके इस विषय पर चर्चा हुआ .

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान इस चुनाव में गहलोत सरकार की विफलताओं, पेपर लीक , महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं से जनता को रूबरू कराने लिए भी रणनीति बनाई गई.

प्रधानमंत्री करोड़ों की योजनाओं का देंगे लाभ

प्रधानमंत्री मोदी की 2 अक्टूबर को सांवलिया जी और 5 को जोधपुर में होने वाली सभा को लेकर शेखावत ने कहा कि दोनों ही जगह पीएम मोदी राजस्थान की जनता को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे. शेखावत ने कहा कि इन दोनों ही सभाओं में पीएम मोदी से चुनाव में काम करने के लिए नया मंत्र मिलने वाला है.

Related posts

शिवनगरी के शिवालय यहां है चिड़ावा शहर का सबसे बड़ा शिवलिंग

Report Times

गहलोत राज में पुलिस ने शहीदों की पत्नी को सड़क पर घसीटा, सांसद से लिपटकर रो पड़ी

Report Times

एससी एसटी महापंचायत में समाज बंधुओं का दल लेकर पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री दहिया

Report Times

Leave a Comment