Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नॉर्थ कैंपस में किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ श्रमदान, छात्रों-शिक्षकों में दिखा जोश

REPORT TIMES 

केंद्रीय शिक्षा और कौशल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को राजधानी दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लिया और इसका नेतृत्व किया. इस दौरान काफी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र भी मौजूद थे. इस अभियान में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देश स्वच्छता का गौरवपूर्ण श्रमदान कर रहा है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी कहा कि स्वच्छता का श्रमदान जनभागीदारी का एक अनोखा प्रयास है, अब यह एक बड़ा आंदोलन बन गया है. इस अभियान में शामिल छात्रों और शिक्षकों में खासा जोश दिखा. सबने मिलकर बापू को स्वच्छांजलि अर्पित की.

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने देश को गंदगी मुक्त करने और स्वच्छ तथा विकसित भारत बनाने की दिशा में की गई इस पहल को लेकर पीएम मोदी को विशेष धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा – पीएम मोदी का यह अभियान ना केवल भारत बल्कि दुनिया में स्वच्छता का अनोखा संदेश दे रहा है. यह दुनिया को नई दिशा दे सकता है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता मुहिम अब हमारे स्वभाव का हिस्सा बन चुकी है. इस मुहिम के माध्यम से हमें देश के कोने-कोने को कचरा मुक्त बनाना है. इसके जरिए हमें अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों को कचरा मुक्त बनाने की प्रेरणा हासिल करनी चाहिए.

बापू के प्रति सच्ची स्वच्छांजलि

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि स्वच्छ भारत बनाना ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान शख्सियतों के प्रति सच्ची स्वच्छांजलि होगी. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से सब कुछ संभव है. हम मिलकर गांव, शहर की सूरत बदल सकते हैं.

Related posts

राजस्थान में कल हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन, इन विधायकों को मिलेगा मौका

Report Times

चूरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश के बाद आया वायु सेना का पहला बयान, दोनों पायलट शहीद

Report Times

पटना एयरपाेर्ट टर्मिनल:15 कराेड़ से एयरपाेर्ट पर 5 एरोब्रिज बनाएगी इंडोनेशिया की कंपनी

Report Times

Leave a Comment