Report Times
latestOtherकरियरजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

लूणी सीट पर विश्नोई समाज के प्रत्याशियों का दबदबा, 11 बार कांग्रेस को मिली जीत

REPORT TIMES

जोधपुर की 10 सीटों में से एक लूणी विधानसभा ग्रामीण परिवेश की सीट है. नए जिलों में अब यह क्षेत्र जोधपुर ग्रामीण के हिस्से में आ गया है. पिछले चुनावों की बात करें तो कांग्रेस ने यहां फतह हासिल की थी. कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र विश्नोई ने भाजपा के जोगाराम पटेल को यहां मात दी थी. इनके जीत का अंतर 9 हजार वोट से अधिक था. वर्तमान लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई के पिता मलखान विश्नोई भी लूणी से विधायक रह चुके हैं. राजस्थान का बहुचर्चित भंवरी हत्याकांड में नाम आने के चलते उन्हें सजा हो गयी. महेंद्र विश्नोई के दादा पूर्व मंत्री स्व. राम सिंह विश्नोई है.

क्या है जातीय समीकरण?

यह विधानसभा क्षेत्र जोधपुर शहर की पंचायत समिति लूणी, धवा और केरु से मिल कर बनी है. यहां लगभग 3 लाख 30 हजार से ज्यादा मतदाता हैं. जातीय समीकरण की बात करें तो जाट, पटेल, विश्नोई, राजपूत, मेघवाल और एससी वर्ग की जातियां बहुतायत हैं. इसके अलावा ब्राह्मण, रावणा, राजपूत, देवासी माली, मुस्लिम, प्रजापति आदि जातियां भी हैं.

विधानसभा सीट का इतिहास

इस विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो कांग्रेस 11 बार, भाजपा 3 बार, निर्दलीय एक बार विजयी हुए हैं.

  • 1957 – पूनम चंद विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1962 – स्वरूप सिंह – स्वतंत्र
  • 1967 – पूनम चंद विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1972 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1980 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1985 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1993 – जसवंत सिंह विश्नोई – भारतीय जनता पार्टी
  • 1998 – राम सिंह बिश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2003 – राम सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2003 – (मतदान द्वारा) जोगाराम पटेल – भारतीय जनता पार्टी
  • 2008 – मलखान सिंह विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2013 – जोगाराम पटेल – भारतीय जनता पार्टी
  • 2018 – महेंद्र विश्नोई – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

2023 के संभावित चेहरों की बात करें तो महेंद्र विश्नोई, जोगाराम पटेल, करण सिंह उचियाडा, छैलाराम सारण, श्याम खीचड़, पुनाराम चौधरी, पापु सिंह उदावत और जसवंत सिंह विश्नोई चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

Related posts

1900 करोड़ का बजट, 3 दिन में दुनियाभर में कमा डाले 1865 करोड़, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को धो डाला

Report Times

जरा सी बात पर एक्टर पर चाकू-रॉड से हमला, 4 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी

Report Times

NEET पेपर लीक में बड़ी कामयाबी, CBI ने तालाब से निकाले 7 मोबाईल फोन

Report Times

Leave a Comment