Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

आचार संहिता लगते ही CM गहलोत के OSD को क्राइम ब्रांच का नोटिस, पूछताछ के लिए दिल्ली तलब

REPORT TIMES 

राजस्थान फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को नोटिस मिल गया है. आचार संहिता लगते ही लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच दिल्ली ने नोटिस भेजकर फोन टैपिंग मामले में 10 अक्टूबर यानी आज 11 बजे पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में बुलाया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में 11 अक्टूबर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. वहीं अब सुनवाई से एक दिन पहले लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए बुला लिया गया है. इसके बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या आचार संहिता से इसका कोई कनेक्शन है और क्या लोकेश शर्मा गिरफ्तार होंगे?

बीकानेर से टिकट मांग रहे लोकेश

हाल ही में लोकेश शर्मा को कांग्रेस सेंट्रल वार रूम का को-चेयरमैन बनाया गया है. वहीं लोकेश प्रदेशभर में चुनावी कैम्पेन की जिम्मेदारी तो मिली है, इसके साथ-साथ वह खुद भी बीकानेर से टिकट मांग रहे हैं. वहीं इस सीट से कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला की दावेदारी जता रहे हैं.

फोन टैपिंग का आरोप

बता दें कि फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा अभी तक 4 बार क्राइम ब्रांच की पूछताछ में शामिल हो चुके हैं. आखिरी बार उनसे 20 मार्च को लगभग 9 घंटे की कड़ी पूछताछ हुई थी. वहीं अब फिर दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक मार्च 2021 में गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए लोकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक

लोकेश शर्मा ने एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद न्यायालय ने तीन जून 2021 को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी थी. लोकेश शर्मा अब तक चार बार क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो चुके हैं.इस साल मार्च में क्राइम ब्रांच ने उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ भी की थी.

Related posts

अग्निवीर की मौत पर उठे सवाल… ट्रेनिंग के दौरान गायब हुआ जवान पेड़ से लटका मिला

Report Times

जयपुर में फिर बढ़ी हलचल, करीब 10 विधायकों ने की वसुंधरा राजे से मुलाकात, कब होगा CM का ऐलान?

Report Times

जयपुर में होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो, बड़े सितारों का लगेगा जमघट

Report Times

Leave a Comment