Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

छापेमारी में मिली शराब घर ले गए इंस्पेक्टर, पहले मिला सम्मान अब हुए सस्पेंड

REPORT TIMES 

राजस्थान के पाली जिले में एक इंस्पेक्टर का कारनामा सामने आया है. इंस्पेक्टर ने दबिश देकर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, लेकिन इसका छोटा हिस्सा ही बरामद दिखाया, बाकी अपने घर ले गए. जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने उनके आवास पर छापा मारकर पूरा खेप पकड़ लिया है. इसी मामले में आईजी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं. मामला जिले के सुमेरपुर थानेका है. जानकारी के मुताबिक सुमेरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को हाल ही में सराहनीय कार्य के लिए एसपी ने सम्मानित किया था. यह सम्मान मिलने के बाद वह बेलगाम हो गए थे. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने छापाकर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी थी, लेकिन थाने में इस खेप का छोटा हिस्सा ही बरामद दिखाया. बाकी की पूरी खेप उन्होंने अपने घर पहुंचा दिया था. इसकी सूचना आईजी को मिल गई. आईजी ने टीम भेज कर इंस्पेक्टर के आवास पर रेड कराया. वहीं पूरा माल बरामद होने के बाद उन्हें सस्पेंड किया है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को आईजी टीम ने सुमेरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार जीनगर के सरकारी क्वार्टर में दबिश दी. इससे चार दिन पहले 8 अक्टूबर की रात को प्रकाश कुमार सुमेरपुर SHO रहते हुए गुजरात जा रहे एक टैंकर को पकड़ा था. इस छापेमारी में डीएसटी की टीम भी साथ में थी. टैंकर में अवैध शराब के 700 कार्टन थे, सुमेरपुर SHO ने माल तो पूरा जब्त किया, लेकिन FIR में महज 646 कार्टन ही दिखाए और बाकी माल को अपने घर भेज दिया था. आईजी की ओर से गठित टीम ने जब उनके आवास पर दबिश दी तो वहां से 12 कार्टन शराब बरामद हुई. पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाकी माल अन्य पुलिसकर्मियों में बांट दिया है. खुलासा होने पर IG रेंज पाली राघवेंद्र सुहास ने प्रकाश जीनगर को सस्पेंड कर दिया है. उनके आदेश पर सिरोही के शिवगंज CO विवेक सिंह व शिवगंज थाना प्रभारी अचलदान रतनू की टीम ने उन्हें हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है.

Related posts

चिड़ावा: नकली नोट छापने वाली गैंग पर चिड़ावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खुशी होटल में सीखाते थे नकली नोट छापना

Report Times

वीवो शोरूम में फिर से चोरी के प्रयास : फिर वही चोर पहुंचा चोरी करने, लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर धरा गया

Report Times

द कश्मीर फाइल्स’ के दर्दनाक क्लाइमैक्स सीन को करते वक्त रो पड़ी थीं भाषा सुंबली, एक्ट्रेस ने किया ये हैरान करने वाला सीन

Report Times

Leave a Comment