Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविधानसभा चुनावस्पेशल

मतदान अवश्य करें : विवेकानंद चौक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने दिलाई मतदान करने की शपथ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में तिरंगा स्थल पर श्री विवेकानंद मित्र परिषद के संयोजन में मतदाता जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवलदास रघुनाथ मंदिर महंत जयराम स्वामी और परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक संस्थान के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी ने इस दौरान सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने और योग्य उम्मीदवार चुनने का आह्वान किया।
इस दौरान परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, संजय दाधीच और महेश धन्ना ने सभी मौजूद परिषद कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान परिषद के जागरूकता बैनर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह कोकचा, पंकज नूनिया, राजू शर्मा, हबीब खान, पवन टेलर लाला, रमेश कोतवाल, चंद्रमौली,  विनोद हर्षवाल सहित परिषद कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

श्री श्याम प्रिंटिंग प्रेस का शुभारंभ

Report Times

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा रैली

Report Times

भगवान का सेवादार ही बना भक्षक, मंदिर से चुरा ले गया लाखों के गहने और कलश

Report Times

Leave a Comment