Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनावस्पेशल

इंदौर में पीएम मोदी ने किया रोड शो, बड़ा गणपति के सामने मत्था टेका

REPORT TIMES 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में बड़ा रोड शो किया. रोड शो शुरू करने से पहले पीएम मोदी सबसे पहले इंदौर के बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन किया इसके बाद खुली जीप में सवार होकर आगे बढ़े. पीएम मोदी का यह रोड शो करीब डेढ़ किमी लंबा था. पीएम खुली जीप में सवार होकर सड़क किनारे खड़े समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवान करते दिखे.

इंदौर में रोड शो से पहले शाजापुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा कि कांग्रेस को केवल अपने बेटे और अपने परिवार की चिंता रहती है. राज्य की जनता से इनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही ये जो वादे करती है उसे पूरा करने वाली है.पीएम मोदी ने कहा कि देश में 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. मध्य प्रदेश में भी यही हाल था. बीच में 15 महीने के लिए इनको सत्ता क्या मिल गई इन्होंने बीजेपी सरकार की ओर से गरीबों के लिए शुरू की गई योजना को बंद कर दिया. केंद्र सरकार की योजनाओं का राज्य की जनता को लाभ नहीं मिलने दिया था.

Related posts

विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना : राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, एक अगस्त से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी, एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर डाला पड़ाव 

Report Times

राजस्‍थान में 27 सौ से अध‍िक स्‍कूल के भवनों की मरम्‍मत की जरूरत, 254 करोड़ अनुमोदन के ल‍िए लंब‍ित

Report Times

राजस्थान में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची रुकी, जानें क्या है असली वजह और किसे मिलेगा फायदा

Report Times

Leave a Comment