Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

राजस्थान में वोटिंग के बीच फतेहपुर शेखावटी में बवाल, पत्थरबाजी के बाद दो गुटों में तनाव

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच सीकर के फतेहपुर शेखावटी में बवाल मच गया है. बताया जा रहा है कि बोचीवाल भवन के पीछे स्थिति मोहल्ले में दो गुटों में तनाव के बाद पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है. पत्थरबाजी की वजह से पूरे मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पत्थरबाजी की वजह से कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ था, लेकिन जल्द ही स्थिति काबू में आ गई है. शांति बनाए रखने के लिए मोहल्ले में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर मोहड़ा संभाले हुए हैं.

फर्जी मतदान को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, बोचीवाल भवन पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर पहले दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी हाकम अली खां व निर्दलीय उम्मीदवार मधुसूदन भिंडा के समर्थक आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे. दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक पत्थरबाजी होती रही. मौके से कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

घटना के बाद मौके पर पहुंच रहे कई दलों के नेता

पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रामप्रताप विश्नोई और कोतवाल इंद्रजल मरोडिऋ़या सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर हैं. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मधुसूदन भिंडा व अन्य दलों के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं. बता दें कि राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई. चुनाव को देखते हुए पोलिंग बूथ पर पहले से ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. पत्थरबाजी की इस घटना से पोलिंग बूथ पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी. हालांकि, जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और वोटिंग जारी है.

Related posts

वार्ड सात में पानी की किल्लत:परेशान महिलाओं ने किया जलदाय विभाग के दफ्तर में प्रदर्शन,अवैध कनेक्शन काटने और ट्यूबवेल सही कराने की मांग

Report Times

17 साल का नाबालिग युवक घर से लापता, फोन भी बंद: कल्याण स्टेडियम में खेलने का कहकर घर से निकला था, लास्ट लोकेशन जयपुर मिली

Report Times

18 अंक लेकर गुजरात बनीं प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम, सबसे ज्यादा किस टीम ने किया ऐसा देखिए लिस्ट

Report Times

Leave a Comment