Report Times
latestOtherकार्रवाईकोटाक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कोटा में NEET छात्र ने कमरे में फांसी लगा दी जान, 11 महीने में 25वां सुसाइड केस

REPORT TIMES 

राजस्थान के एजूकेशन हब कोटा में नीट छात्र का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. छात्र का शव उसके किराए के आवास में फंदे से लटका मिला है. मृतक छात्र पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का रहने वाला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस परिजनों के आने पर छात्र के शव कोई पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुतबिक, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का रहने वाला 20 साल का फौरीद हुसैन करीब 1 साल से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ की तैयारी कर रहा था. वह इस वर्ष के जुलाई महीने से वाउफ नगर में किराए के मकान में रह रहा था. इसी मकान में कोचिंग संस्थानों के और भी छात्र भी रहते हैं.

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, कमरे में फंदे पर लटका था छात्र

यह घटना कोटा के दादाबाड़ी पुलिस थाना इलाके की है. कोतवाली के इलाका निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि नीट की तैयारी कर रहा छात्र फौरीद हुसैन को उसके दोस्तों ने आखिरी बार सोमवार को दोपहर में देखा था. जब वह रात 8 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसे आवाज दी, लेकिन हुसैन ने दरवाजा नहीं खोला. दोस्तों ने इसकी जानकारी घर के मालिक को दी. घर के मालिक ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया. निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा. कमरे के अंदर छात्र फंदे से लटका हुआ था.

कोटा में आत्महत्या का 25वां मामला

पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, कोटा में इस वर्ष किसी कोचिंग के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या का यह 25वां मामला है. यहां 18 सितंबर को नीट की तैयारी कर रही उत्तर प्रदेश की 16 वर्ष की लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी. वहीं, अगस्त में छह कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की थी.

Related posts

सोमवार के दिन सिंह समेत इन 4 राशि वालों के पूरे होंगे जरूरी काम

Report Times

झारखंड की रैली में आखिर ऐसे क्यों बोले अमित शाह

Report Times

GRP का जवान कर रहा था बाइक का चालान, फौजी ने सरेबाजार पीटा; अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment