Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मबैंगलुरुस्पेशल

‘गुलाम बनो नहीं तो तुम्हारे बच्चों को मार डालेंगे’, बेंगलुरु के 60 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

REPORT TIMES 

बेंगलुरु के 60 से ज्यादा निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेजी गई है. खास बात ये है कि इससे पहले स्कूलों को फोन कॉल से भी धमकी मिलती रही है. ईमेल मिलने के बाद से स्कूल प्रबंधन डरे हुए हैं. तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. इसके साथ ही स्कूलों की छुट्टी कर बच्चों को घर भेजा जा रहा है. कुछ स्कूलों ने एक सप्ताह तक की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. स्कूलों को भेजे गए उस ईमेल की एक कॉपी मिली है. जो बहुत ही हिंसक भाषा में लिखा है. मिली ईमेल की कॉपी के मुताबिक यह ईमेल मुजाहिद्दीन नाम से भेजा गया है. इसमें सभी को अल्लाह का गुलाम बनने की धमकी दी गई है. ईमेल में लिखा है कि ‘सभी इस्लाम अपनाने की तैयारी करें. नहीं, तो हर कोई मरने के लिए तैयार रहे. हम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को मार डालेंगे. तुम सब भी अल्लाह के विरोधी हो, काफिर हो. ईमेल में लिखा है, ‘सभी मरने के लिए तैयार रहें.’

पहले 15 स्कूलों को मिली धमकी

बेंगुलुरु में पहले शुक्रवार को 15 स्कूलों ने धमकी भरी ईमेल मिलने की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो 44 ओर स्कूलों में ईमेल भेजे जाने की बात सामने आई. खास बात ये है कि बेंगुलुरु में पिछले काफी समय से इस तरह की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन एक साथ इतने स्कूलों को धमकी मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ईमेल में लिखा है ये..

‘स्कूलों के मैदानों में विस्फोटक लगाए गए हैं, 26 नवंबर को हमारे जांबाजों ने अल्लाह की राह में आने वाले सैंकड़ों को मार डाला, वे इतने शक्तिशाली हैं कि लाखों काफिरों की गर्दन पर तलवार रख सकते है. सैंकड़ो मुजाहिद अल्लाह की राह में लड़ने के लिए तैयार हैं. तुम सब अल्लाह के दुश्मन हो. हम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को मार डालेंगे. हमारे गुलाम बनने के अलावा तुम्हारे पास कोई विकल्प नहीं है. अल्लाह के सच्चे धर्म को स्वीकार करो. बिस्मिल्लाह, हम अल्लाह के सच्चे धर्म को पूरे भारत में फैलाने जा रहे हैं. इस्लाम में परिवर्तित हो जाओ या मर जाओ. जब इन्कार करने वाले तुम्हारे सामने आएं तो उनके सिर काट डालो’

डीके शिवकुमार स्कूलों में पहुंचे

बम धमकी की जानकारी के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सदाशिवनगर स्थित न्यू एकेडमी स्कूल का दौरा किया और मामले की जानकारी ली. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस कमिश्नर से भी जानकारी ली है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. बेंगलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि हमने सभी स्कूलों में टीम भेजी है, स्कूलों की जांच की जा रही है, चिंता करने की बात नहीं है, ऐसा ही हो सकता है कि धमकी फर्जी हो.

Related posts

अचानक बल्लों की चेकिंग क्यों करने लगे अंपायर, BCCI ने बदला बड़ा नियम

Report Times

Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान में इस बार खूब तपाएगी गर्मी, अगले 2 दिनों तक लू की चेतावनी

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : ‘एक गोला आए तो दस गोले से जवाब दो’, पीएम मोदी बोले सीमा पर जवानों को अब दी गई है आजादी

Report Times

Leave a Comment