रिपोर्ट टाइम्स।
मकर राशि आज आप मन की मजबूती का परिचय देने में विश्वास बनाए रखें. एक बार हिम्मत से कदम उठाने की कोशिश करें. वृष राशि के लिए टू आफ स्वॉर्ड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप सूझबूझ और सजगता से कार्य व्यापार में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. परिश्रम और गहरी संवेदनशीलता से परिणाम पक्ष में बनाएंगे. सिंह राशि के लिए क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप जवाबदेही स्वीकारने और महत्व के कार्यों की दिशा व सक्रियता देने में सहज रहेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में पहल पराक्रम दिखाएंगे.
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि आज आप भावनात्मक स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सकारात्मक व्यवहार से सभी मामलों में बेहतर जगह बनाए रखेंगे. सभी का विश्वास और सहयोग पाएंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. फोकस बनाए रखेंगे. चापलूसों से दूर रहें. पहल बढ़ाएंगे. पेशेवर विषयों को आगे बढ़ाएंगे. सहकार का भाव बना रहेगा. लोगों से सामंजस्य और सहयोग रहेगा. आर्थिक पक्ष अपेक्षा से अच्छा रहेगा. लोगों की नजर बनी रहेगी. बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सुख सुविधाओं और भावनात्मक संवाद पर बल देंगे. साझा मामलों को आगे बढ़ाने के अवसर बनेंगे. सक्रियता और सहकारिता बनाए रखेंगे. मित्रभावना से कार्य करेंगे.
लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – वाइन रेड
वृष राशि का राशिफल
वृष राशि आज आप सूझबूझ और सजगता से कार्य व्यापार में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. परिश्रम और गहरी संवेदनशीलता से परिणाम पक्ष में बनाएंगे. कार्य में तेजी के साथ संतुलन भी बनाए रखेंगे. समय पर कार्य करने का प्रयास होगा. सौदे समझौते व अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहें. जिम्मेदारी का भाव रखेंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतेंगे. लेनदेन में सजगता रखेंगे. लोभ प्रलोभन व दिखावे में नहीं आएंगे. उचित दिशा में प्रयास बनाए रखेंगे. अतिउत्साह और भावुकता में कार्य न करें. विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे. अवसरों को अपनाने का प्रयास बढ़ाएं. ऊर्जा का अपव्यय करने से बचें. विपक्षियों के प्रति सजगता बढाएं.
लकी नंबर – 5, 6, 8, 9 कलर – फिरोजी
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि आज आप करीबियों की इच्छाओं का सम्मान करेंगे. सभी से बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. परिचितों और स्वजनों के साथ सुखद समय साझा करेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय में सबका साथ सहयोग प्राप्त होगा. शक्ति प्रदर्शन में आगे रहेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. सहकर्मी प्रभावित रहेंगे. अधिकारियों से तालमेल रहेगा. सीखने सिखाने की सोच रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. प्रशिक्षण पर बल देंगे. अनुकूल वातावरण का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास रखेंगे. लोगों से तालमेल बढ़ाने में कामयाब होंगे. सरलता और सद्भावना से कार्य करेंगे. आर्थिक अवसरों को भुनाने का प्रयास होगा. मित्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.
लकी नंबर – 3, 5, 6, 8 कलर – पाइनएप्पल
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि आज आप बजट पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें. उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का प्रयास करें. व्यक्तिगत आवश्यकताओं एवं इच्छाओं पर अंकुश बढ़ाएं. अपनों की अनदेखी से असहज न हों. विभिन्न प्रयासों में परिणाम को लेकर उतावले न हों. अपनों का समर्थन रहेगा. धैर्यपूर्वक निजी कार्योंको आगे बढ़ाते रहें. भावनात्मक दबाव में नहीं आएंगे. प्रमुख योजनाएं साझा करने में जल्दबाजी न दिखाएं. सजगता और सटीकता पर जोर बढ़ाएं. स्थिर मनोभावना से कार्य करें. उत्साह और सक्रियता पर बल देंगे. कला कौशल पर भरोसा बढ़ाएंगे. अनुभवियों का सम्मान करेंगे. निजी परिस्थिति को सकारात्मक बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 2, 3, 5, 6 कलर – ऑरेंज
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि आज आप जवाबदेही स्वीकारने और महत्व के कार्यों की दिशा व सक्रियता देने में सहज रहेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में पहल पराक्रम दिखाएंगे. सहकारिता सहयोग और सहज नेतृत्व का भाव बनाए रखेंगे. सीमित दूरी की यात्राएं हो सकती है. सूझबूझ और सामंजस्य से सबको जोड़े रखने में कामयाब होंगे. आर्थिक वाणिज्यिक क्षेत्र में हितलाभ बेहतर बना रहेगा. भावनात्मक दबाव में नहीं आएंगे. भाई बंधु मददगार बने रहेंगे. तथ्यों पर जोर बनाए रखेंगे. साहस पराक्रम और परिश्रम से परिणाम प्राप्त होंगे. जिम्मेदारी का भाव बनाए रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. विनम्रता बनाए रखेंगे. सक्रियता पर जोर बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 1, 3, 5, 6 कलर – बरगंडी रेड
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि आज आप सकारात्मक सुधारों व बदलावों से अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. आसपास का वातावरण अनुकूल बना रहेगा. संबंधियों और मित्रों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में रचनात्मक नजरिया रखेंगे. अधिकार संरक्षण का प्रयास रखेंगे. पारिवारिक मामलों में बड़प्पन रहेगा. पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में प्रभावपूर्ण दखल बना रहेगा. सभी को आकर्षित करने में सफल होंगे. आधुनिक कोशिशों से राह बनाएंगे. भेंटवार्ता में सफल होंगे. सभी से प्रेम बना रहेगा. अधिकारों का संरक्षण रखेंगे. घर संपत्ति के प्रयास पक्ष में बनेंगे. फोकस बनाए रखेंगे. मेहमान का सत्कार बनाए रखेंगे. धन संपत्ति के मामले लंबित रखने से बचेंगे.
लकी नंबर – 3, 5, 6, 8 कलर – खाकी
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि आज आप सूक्ष्म कलाओं को प्रोत्साहित करने में आगे रहेंगे. लोग सृजनात्मक बारीकियों की आपकी गहरी सूझबूझ की सराहना करेंगे. रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सफल रहेंगे. कला कौशल और अनुभवों का लाभ उठाएंगे. लोगों को अपने प्रभाव में बनाए रखेंगे. साख और समझ के अनुरूप कार्यगति बढ़ाएंगे. नवीन मामलों में हस्तक्षेप बढ़ाएंगे. लोकप्रियता बढ़त पर बनी रहेगी. रचनात्मकता बढ़त पर रहेगी. महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट मुलाकात होगी. श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रहेंगे. उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन रहेगा. परिणामों से उत्साहित होंगे. लाभ एवं विस्तार के मामले बल पाएंगे. अतिथियों का आगमन होगा.
लकी नंबर – 5, 6, 9 कलर – क्रीम कलर
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि आज आप वर्तमान से भविष्य की यात्रा में बेहतर ढंग से आगे बढ़ने का प्रयास बनाए रखेंगे. अनुभवी लोगों का साथ और कला कौशल के बल पर परिस्थितियों को संवारने में सफलता पाएंगे. कार्ययोजनाओं के प्रति गंभीर बने रहेंगे. विभिन्न कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश होगी. सजगता सतर्कता से कार्य करेंगे. कार्यों में निरंतरता बनाकर रखें. बजट के प्रति गंभीरता बनाए रखें. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. खर्च एवं निवेश के मामलों में रुचि बनी रह सकती है. विविध कार्यों को जिम्मेदारी से आगे बढ़ाएंगे. करीबियों से सीख सलाह रखेंगे. ढोंग व दिखावे से बचें. अनुभवियों का सानिध्य बढ़ाएंगे.
लकी नंबर – 3, 6, 9 कलर – तांबे के समान
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि आज आप महत्वपूर्ण व्यक्ति की सीख सलाह पर गंभीरता से ध्यान देंगे. बड़ों का साथ समर्थन कार्यगति बेहतर बनाने में सहयोगी होगा. पेशेवर संवाद बनाए रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक चर्चाओं में पहल करेंगे. मेलजोल भेंटवार्ता में प्रभाव बनाए रखेंगे. विविध विषयों में सकारात्मकता व स्पष्टता बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्योंमें परस्पर समन्वय पर जोर बढ़ाएंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रखेंगे. करियर व्यापार को बेहतर बनाए रखेंगे. करियर कारोबार के लाभ संवारने का भाव बढ़ा रहेगा. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने का प्रयास रखेंगे. सफल प्रयासों से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे.
लकी नंबर – 3, 6, 9 कलर – स्वर्ण समान
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि आज आप मन की मजबूती का परिचय देने में विश्वास बनाए रखें. एक बार हिम्मत से कदम उठाने की कोशिश करें. रास्ते खुद ही बनते चले जाएंगे. करियर व्यापार बेहतर बना रहेगा. सामूहिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. पेशेवर उत्साह में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखें. पहल करने का भाव बनाए रखें. संकोच दूर होगा. इच्छाशक्ति बढ़ाने पर जोर देंगे. व्यर्थ आशंका व दबाव में न आएं. प्रबंधन के प्रयास बल पाएंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. अधिकारी प्रसन्न बने रहेंगे. जिम्मेदारों का सानिध्य मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अच्छा करेंगे. साज संवार बढ़ाएंगे.
लकी नंबर – 5, 6, 8, 9 कलर – डस्ट कलर
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि आज आप हर क्षेत्र में बेहतर स्थिति बनाए रखने में सफल रहेंगे. करीबी सहयोगी और समर्थक बने रहेंगे. घर परिवार में हर्ष उत्साह और आनंद का वातावरण रहेगा. लोगों का साथ पाएंगे. स्वजनों संग मनोरंजन के मौके बनेंगे. व्यावसायिक शिक्षा के मौके भुनाएं. मनोरंजक व सुखकर यात्रा की संभव है. सभी के लिए बेहतर करने का भाव बना रहेगा. परिस्थितियां अनुकूल और नियंत्रण में रहेगी. सकारात्मक परिवर्तनों को बढ़ावा मिलेगा. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा. महत्वपूर्ण यात्राएं हो सकती हैं. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा. आस्था विश्वास को बल मिलेगा. पेशेवर मामले बनेंगे.
लकी नंबर – 3, 5, 6, 8 कलर – येलो
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि आज आप स्वयं को हर हाल प्रसन्न और उत्साहित रखने का प्रयास बनाए रखें. पूर्वाग्रह और दबावपूर्ण मानसिक अवस्था से अवसर देखने में पिछड़ सकते हैं. व्यर्थ की आशंका में न आएं. परस्पर सहयोग की भावना बढ़ाएं. आकस्मिक परिस्थितियों के कारण अहसज अनुभव कर सकते हैं. अनुशासन से कार्य करें. व्यर्थ चर्चा संवाद पर अंकुश बनाए रखें. मनोबल बढ़ाकर रखने की कोशिश करें. कामकाज में स्पष्टता बढ़ाकर रखें. विविध मामलों पर फोकस बनाए रखें. कार्यव्यवस्था पर ध्यान दें. नीति नियम की अवहेलना से बचें. परिवार का साथ सहयोग रहेगा. परिजन मददगार रहेंगे. अपनों के साथ खुशी बांटें.
लकी नंबर – 3, 6, 9 कलर – पेल कलर
