Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया हाइप या हकीकत, जानिए शिव विधानसभा सीट का रिजल्ट

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू होने के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है तो कांग्रेस को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रदेश की सियासत में बाड़मेर जिले की एक सीट है शिव विधानसभा सीट. इस सीट पर चुनाव परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है क्योंकि यहां पर एक बागी उम्मीदवार आगे चल रहा है. बागी प्रत्याशी ने अब 30 हजार से भी अधिक मतों के अंतर से बढ़त बना ली है. रविंद्र सिंह भाटी 4790 वोटों से विजयी हुए, बीजेपी के प्रत्याशी स्वरूपसिंह खारा यहां पर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. शिव विधानसभा सीट पर छात्र नेता रहे और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे थे  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया.

2 बागियों ने मुकाबले में बनाई बढ़त

रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्वीटर) पर उनके 1.72 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है. शुरुआती दौर में तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. रविंद्र सिंह को कांग्रेस के बागी प्रत्याशी फतेह खान कड़ी टक्कर दे रहे हैं. यह सीट प्रदेश की सियासत में बेहद खास है क्योंकि यहां से कई बड़े चेहरे मैदान में थे. उनके सामने कांग्रेस की ओर से अमीन खान मैदान में थे तो बीजेपी की ओर से स्वरूपसिंह खारा तथा आरएलपी के टिकट पर जालमसिंह रावलोत मैदान में थे. रविंद्र सिंह भाटी पहले बीजेपी में ही थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह बागी हो गए और निर्दलीय ही मैदान में उतर गए. कांग्रेस में भी टिकट नहीं मिलने पर फतेह खान भी बागी हो गए और निर्दलीय ही मैदान में आ गए. फतेह खान तीसरे स्थान पर चल रहे हैं. जबकि बीजेपी के स्वरूपसिंह खारा चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

2019 में जीता था छात्र संघ का चुनाव

रविंद्र सिंह भाटी एक छात्र नेता रहे हैं और 2019 में जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया था. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और छात्रसंघ के अध्यक्ष बन गए. उन्होंने 1294 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी. वह युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं.

Related posts

गुरूकृपा श्याम मंदिर के 16 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर दूसरे दिन बाबा के श्याम की मूर्ति का आलौकिक श्रृंगार किया गया।

Report Times

लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलो को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी:CM गहलोत के आदेश- मनचलों के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में लिखा जाएगा ये छेड़छाड़ में शामिल, सर्टिफिकेट खराब होते ही नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Report Times

हिमाचल में ये 21 नेता बढ़ा रहे भाजपा की टेंशन, जिताऊ सीटों पर भी बिगड़ सकता है खेल

Report Times

Leave a Comment