Report Times
latestOtherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

यहां 71 प्रत्याशियों में से 53 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त, RLP प्रत्याशी को मिले महज 904 वोट

REPORT TIMES 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झुंझुनू जिले की 7 सीटों पर भाग्य आजमाने वाले 71 प्रत्याशियों में से 53 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए. यहां महज 18 प्रत्याशी जमानत बचाने में सफल रहे. वहीं, नवलगढ़ विधानसभा सीट पर खड़े सबसे अधिक 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. वहीं, पिलानी सीट पर सबसे कम 5 प्रत्याशियों की जमानत  पर जब्त हुई.

गौरतलब है जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 16.66 फीसदी वोट हासिल करना जरूरी है. लेकिन उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से आरएलपी प्रत्याशी और पूर्व सांसद शिवनाथ सिंह के पौत्र विकास गिल अपनी जमानत नहीं बचा पाए, जिन्हें महज 904 वोट मिले.  झुंझुनू विधानसभा सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई, जबकि पिलानी विधानसभा सीट से 8 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. वहीं, सूरजगढ़ विधानसभा सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में से इनमें से 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. झुंझुनू जिले के मंडावा विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है, जबकि नवलगढ़ विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे, यहां 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है. वहीं, उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है और खेतड़ी विधानसभा सीट से 9 प्रत्याशी मैदान में थे, इनमें से 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है

Related posts

TATA ACE EV देश का पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक जो देता है 154 किलोमीटर की रेंज!

Report Times

7th Pay Commission : लंबे समय बाद केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt. Employee) को खुश करने वाली खबर आ रही है.

Report Times

छत्तीसगढ 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम आज हो जाएगा कंफर्म, स्टूडेंट्स रोल नंबर रखें तैयार

Report Times

Leave a Comment