Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

रथ में आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र : रथ को खींचने उमड़े श्रद्धालु

REPORT TIMES 
चिड़ावा। हरे कृष्ण – हरे राम का संकीर्तन…बजते ढोल – नक्कारों पर झूमते श्रद्धालु… भक्ति, श्रद्धा और आस्था का ये मिलन दृश्य चिड़ावा में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा का है। श्री हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल के तत्वावधान और प्रवासी खींवसिका (केडिया) परिवार के सौजन्य से 20वीं भव्य भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा स्टेशन रोड स्थित डालमिया खेलकूद से रवाना हुई। रवानगी से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को विधिवत विराजित कराया गया।
यहीं पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी परमानंद प्रभु और उनके साथ आए संतों ने श्रृंगार किया। प्रवासी खींवसिका परिवार के सदस्य बैंकॉक प्रवासी विनय कुमार—शकुंतला केडिया तथा मुंबई प्रवासी प्रेम कुमार—कुसूम केडिया परिवार ने पंडितों के आचार्यत्व में विग्रहों की पूजा अर्चना की।
संकीर्तन प्रचार मंडल संयोजन में निकली यात्रा  स्टेशन रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, मंड्रेला तिराहा  होते हुए पिलानी रोड स्थित वृंदावन फॉर्म हाउस पहुंची। जहां पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों को मंत्रोच्चार के मध्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजित कराया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु 30 मीटर लंबी रस्सी से रथ को खींचते नजर आए। वहीं मधुबन आश्रम ऋषिकेश के स्वामी परमानंद प्रभु और उनके साथ आए संतों ने हरे रामा—हरे कृष्ण के साथ अन्य धार्मिक धुनों के साथ गीत संगीत पर जमकर नृत्य किया। यात्रा के दौरान इलाका भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारों के साथ हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पूर्वी अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, प्रभात फेरी के देवानंद चौधरी, टीना रामचंद्र शर्मा, श्री रामलीला परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया, सचिव सुशील पदमपुरिया, श्याम जांगिड़, रेखा संदीप हिम्मतरामका, सुरेंद्र शर्मा, अशोक पुजारी, नवीश शर्मा, प्रकाश, कैलाश, सत्येंद्र कौशिक, आशीष मिश्रा, अविनाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं यात्रा के समापन के बाद वृंदावन फार्म हाउस में भंडारा हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related posts

अब रोडवेज बसों में सुनने को नहीं मिलेंगे गाने, मोबाइल पर भी बैन, आया ऐसा बड़ा आदेश

Report Times

भगवान का सेवादार ही बना भक्षक, मंदिर से चुरा ले गया लाखों के गहने और कलश

Report Times

चिड़ावा में सड़क किनारे से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Report Times

Leave a Comment