Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

कांग्रेस सांसद की अलमारियों से 200 करोड़ कैश मिलने पर PM Modi ने ली चुटकी, बोले- ‘पाई-पाई लौटानी…’

REPORT TIMES 

इस वक्त सोशल मीडिया पर नोटों से भरी अलमारियों की कुछ तस्वीरों खूब वायरल हो रही हैं, जिनका साधा कनेक्शन कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से बताया जा रहा है. आयकर विभाग द्वारा 3 राज्यों में साहू के 10 ठिकानों पर बुधवार से जारी छापेमारी में ये पैसा बरामद हुआ है, जिस पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुटकी ली है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से एक न्यूज पोस्ट को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें… जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.’ दरअसल, आयाकर विभाग ने शराब बनाने वाली कंपनी बदलेव साहूं एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय से करीब 30 KM दूर सतपुड़ा ऑफिस से 200 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं. ये सभी 500, 200 और 100 रुपये के नोट हैं, जिन्हें 9 अलमारियों में भरकर रखा गया था.

जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अबतक की ये सबसे बड़ी छापेमारी है. आयकर विभाग की 40 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह बुधवार की सबुह 6:30 बजे ये ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची-लोहरदगा और कोलकाता में एक साथ छापेमारी शुरू की थी. ये कार्रवाई अभी भी जारी है. जब्त 200 करोड़ रुपये को ले जाने के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. उन्हें पूरे बाजार में सिर्फ 157 बड़े बैग ही मिले. बैग भर जाने के बाद भी काफी पैसा बच गया, जिसके बाद आयकर विभाग के अफसरों ने नोटों को बोरे में भरा और बैंक ले गए.

Related posts

ऐसा मंदिर जो दुनिया के अंत का संकेत देता है जानें कहां है ये और क्या है इसकी कहानी?

Report Times

शहर के व्यापारियों को जगन्नाथ रथ यात्रा का दिया जा रहा निमंत्रण

Report Times

राजस्थान: प्यार की खातिर फिजिकल टीचर ने चेंज करवाया जेंडर, नेशनल प्लेयर संग लिए सात फेरे

Report Times

Leave a Comment