Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

कौन है सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल? कहां से आए और क्यों किया संसद को धुआं-धुआं

REPORT TIMES

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब सदन की कार्यवाही के बीच दो अनजान शख्स सदन में कूद आए और स्मोक बम से स्प्रे करने लगे. सदन के अंदर बवाल करने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के तौर पर हुई है. इसके अलावा पुलिस ने संसद भवन के बाहर से नीलम कौर नाम की युवती और अमोल नाम के शख्स को भी हिरासत में लिया है. चारों ही युवकों से पूछताछ जारी है. संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला इसलिए भी काफी गंभीर है क्योंकि ये शख्स भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी विजिटर पास के जरिए ही संसद भवन के अंदर दाखिल हुए थे. सागर लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है और इंजीनियरिंग का छात्र है. इसके साथ ही सदन में कूदने वाला दूसरा शख्स मनोरंजन पेशे से इंजीनियर बताया जा रहा है. ऐसी जानकारी मिली है कि कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले मनोरंजन और सागर की फेसबुक पर दोस्ती हुई है. इन लड़कों के साथ ही पुलिस ने हरियाणा के हिसार की रहने वाली युवती नीलत और महाराष्ट्र के लातूर निवासी अनमोल को संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किया है. ये दोनों संसद भवन के बाहर रंगीन धुंआ फैलाकर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे.

चारों आरोपियों ने संसद को क्यों बनाया निशाना?

संसद भवन के बाहर से पकड़ी गई युवती नीलम ने मीडिया को बताया कि हम किसी भी संगठन से जुड़े हुए नहीं हैं. युवती ने कहा कि भारत सरकार हम जैसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. हमें अपनी बात कहने का कोई और रास्ता नहीं है. हम किसी संगठन से नहीं है, देश के बेरोजगार है. जब भी हम अपनी बात करते हैं तो हमारे ऊपर लाठी बरसाई जाती है और हमें जेल के अंदर टॉर्चर किया जाता है.

कैसे दिया घटना को अंजाम

संसद भवन हमले की बरसी के दिन एक बार फिर संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है सदन की कार्रवाई के दौरान दो शख्स दर्शन दीर्घा से सदन के अंदर कूद गए थे. इसके बाद दोनों शख्स सांसदों की कुर्सी और मेज के ऊपर चढ़कर उत्पात करने लगे. जिस वक्त ये घटना हुई उस समय भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपना पक्ष सदन के पटल पर रख रहे थे. पहले जब एक शख्स सदन में कूदा तो हर किसी को यही लगा कि कोई गलती से गिर गया है. इसके बाद जब एक और शख्स कूदा तो पता चला कि ऐसा जानबूझकर किया गया है. इसके बाद दोनों शख्स ने जूते के अंदर से स्मोक बम निकाला और पूरे सदन में धुआं-धुआं कर दिया.

Related posts

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Report Times

12 जिलों में 8 हजार पुलिसकर्मियों ने मारी रेड, धरे गए 2000 से ज्यादा बदमाश

Report Times

उत्तराखंड को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रैन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंंडी

Report Times

Leave a Comment