Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : चिड़ावा से जाने वाली कई गाड़ियां होगी प्रभावित

REPORT TIMES

चिड़ावा। रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल पर सीकर-नवलगढ रेलखण्ड के मध्य 31 दिसंबर को समपार फाटक संख्या 209 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस कार्य के कारण एक दिन रेल सेवाएं बाधित होंगी।

ये रेलसेवाएं होंगी प्रभावित

रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 04853, सीकर- चिड़ावा – लोहारू रेलसेवा 31दिसंबर को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04854, लोहारू- चिड़ावा – सीकर रेलसेवा एक जनवरी को रद्द रहेगी।

ये रेल सेवाएं रहेंगी आंशिक रद्द

1. गाडी संख्या 04804, रेवाडी- चिड़ावा – सीकर रेलसेवा जो 31दिसंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह चिड़ावा होते हुए नवलगढ तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा नवलगढ – सीकर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 04703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 31दिसंबर को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया सादुलपुर-लोहारू- चिड़ावा – सीकर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। यानी ये ट्रेन साल के आखिरी दिन चिड़ावा नहीं आएगी।

2. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 31दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग सीकर- चिड़ावा – लोहारू- सादुलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। यानी ये ट्रेन भी साल के आखिरी दिन चिड़ावा नहीं आएगी।

Related posts

चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं… ISRO अगले 5 साल में लॉन्च करेगा 50 जासूसी सैटेलाइट

Report Times

अजय देवगन की नाक में दम कर चुके हैं अक्षय खन्ना छाप डाले थे 345 करोड़

Report Times

प्लेऑफ में चेन्नई की धमाकेदार एंट्री, दिल्ली को रौंदते हुए बनाई जगह

Report Times

Leave a Comment