Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

शिक्षा से राष्ट्र निर्माण संभव : राजेश दहिया

REPORT TIMES 
चिड़ावा शहर के जमनादास अडूकिया राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय चिड़ावा में शुक्रवार को पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया थे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ शंभू पवार, पूर्व पार्षद विद्याधर सैनी, पार्षद निरंजन लाल सैनी, नारी सरपंच आशीष झाझडिया और  किशोरीलाल थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने की ।कार्यक्रम का प्रारंभ  माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में अतिथिगण को माला, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि राजस्थान सरकार  समग्र शिक्षा अभियान द्वारा क्लास 1 से 8 तक के 216 विद्यार्थियों को  दो निशुल्क  विद्यालय पोशाक का वितरण किया गया है । साथ ही प्रति विद्यार्थी सिलाई की राशि भी उनके जनआधार खाते में स्थानांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में अतिथिगण के कर कमलों से पोशाक ओर स्वेटर वितरित की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शंभू पवार  ने कहा कि संस्था प्रधान के नेतृत्व में जिस तरह से शैक्षिक और सहशैक्षिक मूल्य का विकास अडूकिया संस्थान में हो रहा है वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश दहिया ने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण संभव है ,उन्होंने विद्यार्थियों से भारत माता पर चर्चा करते हुए कहा कि यह मात्र एक जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी आत्मा में बसा हुआ इंसान है । छात्र  सेवा और समर्पण भाव से ही समाज और क्षेत्र का विकास कर सकते है ओर मैं विद्यालय के विकास के लिए हमेशा तैयार रहूंगा । कार्यक्रम में निरंजन लाल सैनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका कुसुमलता ने किया कार्यक्रम में उपप्राचार्य सुनीता चौधरी, व्याख्याता नरेंद्र प्रताप सिंह वालिया, ज्योति शर्मा ,उर्मिला, दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह झाझडिया ,शांता सैनी, सूरजभान ,सुनीता , मनोरमा जाट, श्यामलाल चेजारा ,सत्यवीर बराला ,मेघा, आशुतोष शर्मा, बृजेश बुलानिया ,शारीरिक शिक्षक विमला, कनिष्ठ सहायक अमन भास्कर ,राजकोर ,पायल शर्मा ,गिरिजा शर्मा, ममता, कृष्ण, शालू सैनी, मुस्कान, वं बड़ी मात्रा में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Related posts

लखनऊ: एक तरफ यूपी में आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अमरोहा में जनसभा हो रही है. पीएम मोदी अमरोहा में मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम को मंच पर एक ढोलक भी दी गई. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. इस मौके पर पीएम ने लोगों से 2014 और 2019 का रिकार्ड तोड़ने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें अपना पोलिंग बूथ जीतना है. गन्ना किसानों को साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि जिन लोगों ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारें देखी हैं. योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की है. गन्ना मूल्यों में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अमरोहा के गन्ना किसान याद करें कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान होना पड़ता था. अब प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही समय से भुगतान हो रहा है. सपा सरकार में अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. अब यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है. गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं. मैं कुछ दिन पहले द्वारिका नगरी गया था. अमरोहा तो सीधे सीधे श्रीकृष्ण के साथ नाता रखने वाली जगह है. भगवान श्री कृष्ण यहां से निकलर गुजरात गए थे. गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया. काशी ने मुझे सांसद बना दिया. उन्होंने कहा कि मैं द्वारिका गया. आर्कियोलॉजी वालों ने ढूंढ़कर निकाला है. जहां श्रीकृष्ण की पुरानी द्वारिका नगरी थी. मैंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की. वहां मैंने मोर पंख रखा. कांग्रेस के शहजादे कहते हैं समुद्र के नीचे पूजा करने के लिए कुछ है ही नहीं. हमारी हजारों वर्ष की मान्यता को, भक्ति को, जिसके साक्षात सबूत हैं, जिस तरह खारिज कर रहे ये लोग, सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की खातिर हैं. जो अपने आपको यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, बिहार में जो लोग कहते हैं हम यदुवंशी हैं. यूपी में जो नेता यदुवंशी का माल मलाई खाने निकलते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं, अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो भगवान द्वारिका की पूजा का अपमान करने वाली पार्टी के साथ कैसे बैठक सकते हो, कैसे उनके साथ समझौता कर सकते हो. सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया सपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. आप कल्पना कर सकते हैं वोट बैंक के भूखे लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण ठुकरा दें. उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ते रहे. जब केस हार गए तो खुद ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो गए. इनको उसमें भी शर्म आ रही है. ये उनसे भी गए बीते हैं. ये लोग निमंत्रण ठुकरा तो दिया, इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए आए दिन राम मंदिर और सनातन की आस्था को गाली दे रहे हैं. राम नवमी पर अयोध्या में प्रभु राम का भव्य सूर्य तिलक हुआ. जब पूरा देश राम मय है तो समाजवादी पार्टी वाले जो राम की भक्ति करते हैं, समाजवादी पार्टी के लोग पब्लिक में कहते हैं, ये पाखंडी हैं.

Report Times

राम मंदिर पर राठौड़ का बयान डोटासरा को दिया करारा जवाब

Report Times

31वें परमहंस क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ : एनआरआई नासिर कुरैशी ने किया शुभारंभ, कमल पुजारी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत

Report Times

Leave a Comment