Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

सामने भगवान पीछे हैवान! मंदिर में ताला लगाकर मुड़ा ही था…तभी बदमाशों ने पुजारी को मार दी गोली

REPORT TIMES 

राजस्थान के बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मंदिर के पुजारी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुजारी मंदिर के गेट का ताला लगाकर घर जाने के लिए निकल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है. यह घटना बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के जनामेड गांव की है, जहां पर काल भैरव मंदिर है. मंदिर का पुजारी 45 वर्षीय रणछोड़ मंदिर का ताला लगाकर जैसे ही पलटे, तभी बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वह पिछले 20 साल से मंदिर के पुजारी थे.

बाइक से आए थे बदमाशगोली की आवाज जैसे ही पुजारी के बेटे और अन्य आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सुनी तो बाहर आए. उन्होंने हमलावरों को बाइक से फरार होते हुए देखा. लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए .परिजन और ग्रामीण पुजारी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया.

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

अस्पताल में एसपी, एडिशनल एसपी, डिप्टी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची. ग्रामीणों भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे. घटना को लेकर ग्रामीण नाराज दिखे, जिन्हें समझाकर पुलिस ने शांत कराया. पुलिस ने घरवालों कोआरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि क्या बदमाशों ने किसी पुरानी रंजिश या जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है.

Related posts

गले में कांच की बोतल घुसाकर ठेकेदार की हत्या:लहूलुहान शव को हॉस्पिटल में पटक कर भागे चार साथी, तीन को पुलिस ने किया डिटेन

Report Times

अगले 2 सालों में ये 6 सुपरस्टार्स निभाएंगे अलग-अलग भगवान का किरदार

Report Times

कुलोद खुर्द और इंडाली में स्वास्थ्य केन्द्र भवनों का लोकार्पण

Report Times

Leave a Comment