Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा और सम्पत नेहरा ने इंटरनेट कॉल कर मांगी बिसाऊ के पूर्व चेयरमैन हारून खत्री से रंगदारी

REPORT TIMES 

बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व व्यवसायी हारून खत्री से रोहित गोदारा, संपत नेहरा व लॉरेन्स गैंग के अन्य गुर्गों की ओर से धमकी भरा कॉल कर फिरौती की मांग की गई है। फोन करने वाले ने धमकाया है कि रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे। खत्री ने इस संबंध में बिसाऊ थाने में मामला दर्ज करवाया है। खत्री ने पुलिस को बताया कि वह व्यापार के सिलसिले में ज्यादातर मुंबई में रहते हैं। इंटरनेट व मोबाइल नंबर से उसके फोन पर रोहित गोदारा के नाम के व्यक्ति का फोन आता है और फिरौती की मांग की जाती है। पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खत्री को सुरक्षा भी मुहैया करा दी है।

मुंबई में भी मिली धमकी
खत्री ने धमकी की जानकारी एसपी को फोन पर दी। एसपी को बताया कि जब वह मुंबई में था तब भी उसके पास धमकी भरा कॉल आया था। इसके बाद मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब वह बिसाऊ में है तो यहां भी लगातार फोन आ रहे हैं। पुलिस को खत्री ने दस से 16 कॉल डिटेल्स की जानकारी दी है।
अलग-अलग नंबर से आ रहे फोन
खत्री के पास कई बार अलग अलग नंबर से फोन आए हैं। हर बार रुपए की मांग की जा रही है। रोहित गोदारा के अलावा लॉरेन्स विश्नोई के गुर्गे व संपत नेहरा के नाम से बार-बार अलग अलग नंबरों से फोन कर फिरौती की मांग की जा रही है। पैसे नही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देकर फिरौती मांगने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।
खत्री को सुरक्षा मुहैया करा दी गई
खत्री ने फोन पर धमकी की जानकारी दी। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने काल डिटेल्स दी हैं। उनपर वर्क आउट कर जांच की जाएगी कि कॉल कहां से और किस एड्रेस से आए हैं। रोहित गोदारा पर कॉल करने की धमकी देना बताया गया है। लास्ट में लिखा है कि लारेंस विश्नोई के गुर्गे काल करते हैं और संपत नेहरा भी धमकी देता है। खत्री को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। मामले में जांच कर रहे हैं।

Related posts

पाली जिले में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, वीडियो वायरल

Report Times

हनुमान जयंती पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, संवर जाएगी किस्मत!

Report Times

डेंगू पर चिकित्सा विभाग अलर्ट:22 हजार 561 घरों का सर्वे, मरीजों के खून की जांच

Report Times

Leave a Comment