Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

नगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  नगर कांग्रेस कार्यालय, जामा मस्जिद के पास में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष व राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुमित्रा सैनी द्वारा कांग्रेस पार्टी के घ्वजारोहण से की गई। कार्यक्रम में सुमित्रा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की रिति-नीति को घर-घर पहुचाने व पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, जीएसएस उपाध्यक्ष प्रदीप रावणा, पार्षद निखिल चौधरी, मुकेश पूनिया, बाबूलाल, राकेश नायक,श्रीराम सैनी, नत्थूराम सैनी, ओमप्रकाश चंदेलिया, हाजी शौकत, हनीफ तेली, प्रताप सिंह, गंगाधर वर्मा, संदीप सोलंकी, रामस्वरुप मास्टर, दिनेश कटारिया, श्रीफ शेख, सतार खान, असगर खान, कुलदीप भगत, बाला बैंड मास्टर, आशुतोष पारीक, शीशराम सैनी ’’बिल्लू’’, संदीप चौधरी, मंजीत यादव, भवर लाल, मोहन वाल्मिकी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यालय में कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ कांग्रेसियों का शॉल और माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव विजय मिल, जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चंदेलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व प्रधान उमराव डांगी, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मैहर कटारिया, सरपंच अनिल कटेवा, सरपंच महावीर मेघवाल, पूर्व सरपंच शीशराम गोस्वामी, विजय चंदेलिया पार्षद प्रतिनिधि, मुकेश सैनी, रणजीत सिंह शेखावत, विनोद काजल, राजेश, गिरवर सिंह बुहाना, कैप्टन बलवीर, रोहित चंदेलिया आदि अनेक  व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

गर्मी के तीखे तेवर, पारा पहुंचा 46.5 डिग्री:गर्म हवाओं ने किया परेशान, रविवार तक और बढ़ेगा तापमान

Report Times

‘प्राइवेट हॉस्पिटल में धर्मांतरण का खेल’, महिला बोली- डॉक्टर ने निकाह का दवाब डाला; यौन शौषण के भी आरोप

Report Times

कोविड-19 एवं श्वसन रोग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Report Times

Leave a Comment