Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहरियाणाहादसा

चिड़ावा -झुंझुनूं मार्ग पर हुआ हादसा : दो की मौत, दो गंभीर घायल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की झुंझुनूं रोड पर ओजटू में बाईपास के नजदीक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में। दो जनों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों को झुंझुनूं रैफर किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि गाड़ी काफी स्पीड में थी। अचानक कोई जानवर या गाड़ी सामने से आने पर हैंड ब्रेक लगाया गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने पेड़ में जा भिड़ी और इसके बाद पलट गई। गाड़ी में सवार सभी चारों लोग हरियाणा के रोहतक इलाके के हैं।
वे सीकर में एक गाड़ी काम करवाने के लिए दी हुई थी, उसे लाने जा रहे थे।  सांवरिया होटल के पास अचानक पावर ब्रेक लगाने से गाड़ी दीवार और पेड़ में जा टकराई। इसके बाद गाड़ी पलट गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी बिल्कुल पिचक गई और गाड़ी में रखा एक अन्य गाड़ी का इंजन पचास मीटर दूर निकलकर जा गिरा।  हादसे में रोहतक निवासी  मोनू पुत्र रामनिवास और मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जोगेंद्र और राजेंद्र हादसे में गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को चिड़ावा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts

T20 WC 2024: ऋषभ पंत को मिल सकती है स्क्वाड में जगह, जानें कब होगा टीम का ऐलान

Report Times

Watermelon Seeds Benefits For Health: कैसे करें तरबूज के बीजों का हेल्थ के लिए इस्तेमाल, जानिए इसके फायदे

Report Times

सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी पर चर्चा, सक्रियता को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Report Times

Leave a Comment