Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशलहादसा

जापान: टोक्यो में लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, पैसेंजर प्लेन में सवार थे 379 यात्री, सभी सुरक्षित

REPORT TIMES 

जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान रनवे पर ही धू-धू कर जल गया. दो विमानों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का था जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है. जापान एयरलाइंस के विमान में कुल 379 यात्री सवार थे. हालांकि, घटना के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद पैसेंजर विमान के पीछले हिस्से में आग लग गई. जब तक यात्रियों को बाहर निकाला जाता तब तक आग ने पूरे विमान को अपनी चपेट में ले लिया. कोस्ट गार्ड के विमान में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोस्ट गार्ड के विमान को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि, उसमें आग लगने जैसी कोई सूचना नहीं आई है.

शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरा था विमान

घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आग विमान के भीतर तक फैली नजर आ रही है. विमान जापान के ही शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरा था हनेडा पहुंचा था. एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने के बाद रनवे पर ही दो विमानों की टक्कर हो गई. घटना के बाद जापान एयरलाइंस और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

कोस्ट गार्ड के विमान में सवार थे कुल छह लोग

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उसका एक विमान हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान से टकरा गया. कोस्ट गार्ड ने कहा कि दो विमानों के बीच यह टक्कर हनेडा के सी रनवे पर लैंडिंग के बाद हुई. कोस्ट गार्ड के विमान में कुल 6 लोग सवार थे. घटना के बाद इनमें से पांच लोग लापता हो गए थे, लेकिन उनका पता लगा लिया गया है.

Related posts

गहलोत सरकार ने कलेक्टर-SDM के तबादलों पर लगाई रोक, आदेश जारी

Report Times

Bade Miyan Chote Miyan Review: बड़े मियां छोटे मियां का पहला रिव्यू आया सामने, जानें दर्शकों को कैसी लगी अक्षय-टाइगर की फिल्म

Report Times

BCCI bans Rishabh Pant: ऋषभ पंत को BCCI ने किया बैन, प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

Report Times

Leave a Comment