Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

टीम इंडिया ने टेस्ट में पहली बार बरपाया ऐसा कहर, साउथ अफ्रीका 2 घंटे में ढेर, 55 रनों पर ऑल आउट

REPORT TIMES 

सेंचुरियन में जिस टीम इंडिया को महज 3 दिन में बुरी हार झेलनी पड़ी थी अब उसी टीम ने केपटाउन में दमदार वापसी की है. केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इतना कमाल प्रदर्शन किया कि दुनिया देखती रह गई. दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 55 रनों पर ऑल आउट हो गई. आपको बता दें ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने पहली बार किसी टीम को इतने कम टोटल पर ढेर किया है. इससे पहले 2021 में भारतीय टीम ने वानखेड़े में न्यूजीलैंड को 61 रनों पर ऑल आउट किया था. लेकिन अब ये अनचाहा रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हो गया है. बता दें साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज केपटाउन में लंच तक भी नहीं टिक पाए. टीम 23.2 ओवर ही क्रीज पर खड़ी हो पाई.

सिराज का कहर

पूरी साउथ अफ्रीकी टीम को मोहम्मद सिराज ने अपनी स्विंग और पेस के दम पर ढेर कर दिया. दाएं हाथ के इस पेसर ने ऊपर के 6 में से 5 बल्लेबाजों को अकेले ही ढेर कर दिया. सिराज ने सिर्फ 9 रन पर ही अपना फाइव विकेट हॉल पूरा कर लिया. इसके बाद उन्होंने वेरेने को भी आउट कर अपने टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन हासिल कर लिया. सिराज ने सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट लिए. सिराज के अलावा बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए.

सिर्फ 2 बल्लेबाज ढहाई के आंकड़े तक पहुंचे

साउथ अफ्रीकी टीम का हाल इतना बुरा रहा कि उसके 2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. विकेटकीपर काइल विरेने ने सबसे ज्यादा 15 रनों की पारी खेली. बेडिंघम ने 12 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मार्करम 2, एल्गर 4, जोर्जी 2, स्टंब्स 2 रन बनाकर आउट हुए. यानसन खाता नहीं खोल पाए. महाराज ने 3 रनों का योगदान दिया. रबाडा 5 और बर्गर ने 4 रन बनाए.

Related posts

महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन नहीं हटता, उद्धव सीएम नहीं बनते अगर… शरद पवार के मुंह से निकला सच

Report Times

विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा या रजत दलाल, किसके हाथों में सलमान खान सौंपेंगे जीत की ट्रॉफी?

Report Times

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट, ऐसे बीतेंगे 5 दिन

Report Times

Leave a Comment