Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले CM भजन लाल शर्मा ने की भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक

REPORT TIMES 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में अपने कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भी जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी 58वें पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयपुर आ रहे हैं, जो पांच से सात जनवरी तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी कल सांयकाल भाजपा कार्यालय में आएंगे, कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे. मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की भाजपा के प्रदेश कार्यालय की यह पहली यात्रा होगी.’

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जोशी और अन्य नेताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. मोदी के कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यालय को विशेष तौर पर सजाया गया है. पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों के साथ साथ प्रमुख इमारतों को भी सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

सम्मेलन में मोदी के साथ शाह भी होंगे शामिल

मोदी सम्मेलन में एक औपचारिक सत्र को संबोधित करने से पहले देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे सम्मेलन में मौजूद रहेंगे जो कई सत्रों में चलेगा. अधिकारियों के अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक के लगभग 250 अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होंगे. जबकि 200 से अधिक अधिकारियों के वर्चुअली जुड़ने की संभावना है.

Related posts

भारतीय सीमा में घुसी पाकिस्तानी महिला, क्यों नहीं लौटना चाहती पाक?

Report Times

मां ने कुर्सी पर बैठकर 3 साल की बेटी के साथ खुद को आग लगाई, सुसाइड नोट मिला

Report Times

कौमी एकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन, एमआई इंद्रधनुष ने भेंट की 30 कुर्सियां

Report Times

Leave a Comment