Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबीकानेरराजस्थानस्पेशल

नए शिक्षण सत्र की तैयारियां शुरू, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की डिमांड 12 तक: आठवीं तक के विद्यार्थियों तथा बारहवीं तक की सभी छात्राओं को मुफ्त मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

REPORT TIMES 

बीकानेर : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण करने के लिए संस्था प्रधानों से विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की डिमांड ली गई है। ताकि नया शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले पर्याप्त संख्या में पुस्तकों की व्यवस्था की जा सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने निदेशक संस्कृत शिक्षा, सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों तथा आयुक्त जन जातिय क्षेत्रीय विकास विभाग को पत्र भेजा है। इसमें उनके अधीनस्थ स्कूलों की आगामी शैक्षिक सत्र में वितरित की जाने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता की जानकारी देने के लिए कहा गया है। यह जानकारी शाला दर्पण पोर्टल के निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण मॉड्यूल में 12 जनवरी तक देनी है।

नोडल स्कूल अपने अधीनस्थ स्कूलों की पोर्टल पर मिली डिमांड को 18 जनवरी तक 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर लॉक कर देंगे। इसके बाद पाठ्य पुस्तक मंडल को राज्य में आवश्यक डिमांड भेज दी जाएगी। उसी के अनुसार स्कूलों को आगामी सत्र में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि इसमें कमी या आधिकता हुई, तो इसकी जिम्मेदारी संबधित संस्था प्रधान, नोडल एजेंसी की तय की गई है।

इन्हें मिलेंगी निशुल्क पाठ्य पुस्तकें

पहली से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी। जबकि नवीं से बारहवीं तक की सभी छात्राओं, अनुसूचित जाति तथा जनजाति के सभी छात्रों तथा ऐसे विद्यार्थियों को भी निशुल्क पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी, जिनके माता पिता आयकर दाता नहीं हैं।

अंतिम स्टॉक कर दिया लॉक

कक्षा पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को सभी पुस्तकें नई मिलेंगी। जबकि चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को आधी नई और आधी पुरानी पुस्तकें देने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था प्रधानों ने 2 जनवरी तक शिक्षण सत्र 2023-24 में पाठ्य पुस्तकों के वितरण की शत प्रतिशत प्रविष्टि के बाद प्रारंभिक स्टॉक, वितरित स्टॉक तथा अंतिम स्टॉक का विवरण शाला दर्पण पोर्टल पर दे दिया है।

Related posts

किसान जागरूकता अभियान के तहत धान्या सीड्स द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित, धान्या बाजरा शेखावाटी के किसानों की पहली पसंद – डॉ. संजीव गुप्ता 

Report Times

प्रदेश के सबसे ऊंचें तिरंगे की सौगात से पहले बवाल, ऊंचाईया चढ़ा रोष…! काम रुका तो पानी की टंकी पर चढ़े कांग्रेसी

Report Times

ED Raid : ईडी ने द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिर एवं अन्य के परिसरों पर छापे मारे

Report Times

Leave a Comment