Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

राजस्थान: करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कु्न्नर को बढ़त, गहलोत, डोटासरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही दे दी बधाई

REPORT TIMES 

राजस्थान के करणपुर विधानसभा सीट के लिए 5 जनवरी को हुए मतदान के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतगणना हो गई. राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह और रुपिंदर सिंह कु्न्नर में मुकाबला चल रहा था. ऐसे में रुपिंदर लगातार बढ़त बनाए हुए है. फिलहाल चुनाव के आधिकारिक घोषणा से पहले राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ही अपने प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी है.

‘जनता ने भाजपा के अभिमान को हराया’ 

सीएम गहलोत ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर ‘लिखा श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है. श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है. चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है.’

‘जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया.’

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ‘भाजपा की नई पर्ची सरकार इधर कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलती रही, उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया.’

‘जनप्रतिनिधि तो जनता ही बनाती है.’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ‘श्रीकरणपुर उपचुनाव के बीच भाजपा ने सत्ता के अहंकार में चुनाव लड रहे प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता का मजाक बना दिया था. श्रीकरणपुर की जनता ने भाजपा के घमंड को तोड़ दिया है. वहां से कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत हुई है. भाजपा के अहंकारी नेताओं को यह समझना होगा कि वे भले ही किसी को ‘मंत्री’ बना दें लेकिन जनप्रतिनिधि तो जनता ही बनाती है.’

Related posts

फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षाएं:15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच परीक्षा, जल्दी जारी होगा टाइमटेबल

Report Times

वाराणसी में सीएम और गवर्नर संग मारीशस के पीएम की बैठक हुई। मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्‍नाथ संग मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की वाराणसी में होटल ताज गैंगेज में बैठक

Report Times

नौ कुण्डिय यज्ञ में दी आहुतियां : डालमिया की ढाणी में हुए आयोजन में गायत्री मंत्रों की गूंज

Report Times

Leave a Comment