Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: भजन लाल शर्मा को सीएम बने आज एक महीना पूरा, जानिए इस एक महीने में सीएम ने क्या बड़े फैसले लिए

REPORT TIMES 

पहली बार विधायक और फिर विधायक से सीधे सीएम……..। भजन लाल शर्मा को सीएम बने एक महीने का समय आज हो गया है। ऐसे में एक महीने के दौरान उन्होनें क्या बड़े फैसले किए, क्या बड़े परिवर्तन लाए, सत्ता और संगठन में किस तरह का बदलाव किया? एक महीने सरकार की रफ्तार धीमी ही रही। अब मंत्रियों को विभाग बंटने के बाद काम की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद दिख रही है।

पंद्रह दिसम्बर को सीएम बने थे भजन लाल शर्मा

पिछले महीने 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आए थे। इसमें भाजपा को 115 सीटें मिली और राजस्थान में सत्ता भाजपा के हाथ में आई। राजस्थान के अलावा एमपी और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकारें बनीं। पार्टी ने पहले इन दोनों राज्यों में सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा की। इसके बाद राजस्थान का नंबर आया। पार्टी को यहां सीएम चयन में 9 दिन लगे और 12 दिसंबर को सीएम व डिप्टी सीएम के नामों की घोषणा हुई। सीएम भजन लाल शर्मा का नाम चौंकान वाला था। 15 दिसंबर को सीएम व डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण हुआ।


27 दिन बाद हुआ मंत्रिमंडल विस्तार

चुनाव परिणाम के 27 और सीएम के शपथ ग्रहण के 15 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। 22 नए मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें 17 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। उसके बाद दस दिन पहले ही उनको अपने अपने विभाग मिले हैं। इस बीच पार्टी को गंगानगर की करणपुर सीट हारकर तगड़ा झटका भी मिला है।

एक महीने में सीएम के बड़े निर्णय

1. पेपर लीक के लिए एसआईटी का गठन।
2. एंटी गैंगस्टर टीम का गठन। कमान एडीजी एमएन दिनेश को सौंपी।
3. गहलोत सरकार की सभी राजनीतिक नियुक्तियां रद्द।
4. हर विभाग को 100 दिन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश।
5. गहलोत सरकार की योजनाएं नहीं होगी बंद।
6. वित्त विभाग का आदेश सभी तरह के टेंडरों पर रोक
7. पुलिस विभाग की ली बैठक, अपराधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश।
8. राजीव गांधी युवा मित्र इन्टर्नशिप कार्यक्रम बंदए 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती रद्द।
9. आईएएस और आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
10. एक महीने के दौरान तीन गैंगस्टर्स और बदमाशों के घर बुलडोजर चलाए गए हैं।

Related posts

सूर्य पर हुआ भयानक विस्फोट, सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने खींची ऐतिहासिक तस्वीर

Report Times

रींगस में दबोचा गया मुरैना हत्याकांड का एक आरोपी, खाटू श्याम जी मंदिर में थी फरारी काटने की प्लानिंग

Report Times

नहीं ले रही संन्यास… बेटे को सुनकर हो गई थी भावुक, वसुंधरा राजे ने दी सफाई

Report Times

Leave a Comment