Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीसोशल-वायरलस्पेशल

इंडिगों के पायलट के साथ विमान में ही मौजूद यात्री ने की मार पीटा, फिर मच गया हंगामा

REPORT TIMES 

कोहरे के कारण विमानों की लेटलतीफी के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक यात्री ने पायलट से हाथापाई कर डाली। विमान में हुई इस घटना का विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उड़ान में देरी के कारण यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया और बोला कि ‘चलाना है तो चला वरना नीचे उतार’। विमान के कैप्टन के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह देरी की घोषणा कर रहे थे। 14 जनवरी 2024 को देर शाम सात बजे हुई। इंडिगो का यह विमान 6E 2175 दिल्ली से गोवा के लिए जा रहा था। उड़ान में देरी का समय से उदघोषणा न होने के कारण यात्री नाराज था। विमानपत्तन सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना के बाद यात्री को विमान से नीचे उतार दिया। इसके बाद उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने यात्रियों की परेशानी की ओर भी इशारा किया है। इंडिगो के खिलाफ लगातार शिकायतें भी बढ़ रही हैं।

वीडियों में ये है…

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब विमान के कैप्टन देरी की घोषणा कर रहे हैं। इसी दौरान पीले रंग की हुडी पहने हुए यात्री कैप्टन के पास जाकर मुंह पर थप्पड़ जड़ देता है। एक विमान परिचारिका तुरंत बचाव में सामने आती है और कैप्टन के सामने खड़ी होकर स्थिति को संभालने की कोशिश करती है। इसके बाद आरोपी यात्री को आसमानी रंग की हुडी पहने एक अन्य व्यक्ति ने पीछे खींच लिया। फिर विमान में हंगामा शुरू हो गया। कैप्टन का बचाव करते हुए परिचारिका को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सर, आप ऐसा नहीं कर सकते.” वहीं कई यात्रियों ने आरोपी के व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देरी के लिए इंडिगो दोषी है।

Related posts

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ेगा सेवा भारती महिला प्रकोष्ठ : किशोरी विकास प्रकल्प का शुभारंभ

Report Times

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Report Times

’15 लाख, नौकरी, बच्चों की पढ़ाई फ्री…’ जुनैद-नासिर के परिवार को गहलोत सरकार की मदद

Report Times

Leave a Comment