Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

साइबर क्राइम की हुई शिकार बयाना विधायक रितु बनावत, अश्लील वीडियो हुआ वायरल

REPORT TIME 

भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय महिला विधायक डॉ.ऋतु बनावत साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं. निर्दलीय विधायक ने इस संबंध में एसपी से शिकायत दर्ज करा दी है. पीड़ित विधायक के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को लिखित शिकायत में निर्दलीय विधायक बनावत ने कहा कि फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. बनावत मामले पर विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी से भी इसकी शिकायत करेंगी. विधायक के फेक वीडियो से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई हैं. विधायक ने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फेक वीडियो का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से फेक वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विधायक ऋतु बनावत ने कहा कि राजनीतिक तौर पर स्थापित महिला के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम महिला का क्या हाल होता होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा, सरकार और प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करके यह साबित करना चाहिए कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं.

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करते हैं फेक वीडियो वायरल

उधर लोगों को कहना है कि कई सोशल मीडिया यूजर्स अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसी घटिया हरकतें करते हैं. ऐसे यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करके खुलेआम ऐलान करते हैं कि जो भी उन्हें फॉलो करेगा. उसे ओरिजिनल वीडियो भेजे जाएंगे.

Related posts

मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ रही, इशारों-इशारों में पायलट और केंद्रीय नेतृत्व को गहलोत का मैसेज

Report Times

बालरवा छत्तरसिंह हत्याकांड मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Report Times

झुंझुनूं : कायाकल्प असेसमेंट टीम ने निरिक्षण पूर्ण किया

Report Times

Leave a Comment