Report Times
latestOtherआक्रोशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

प्रदेश के सबसे ऊंचें तिरंगे की सौगात से पहले बवाल, ऊंचाईया चढ़ा रोष…! काम रुका तो पानी की टंकी पर चढ़े कांग्रेसी

REPORT TIMES 

नागौर जिले के मेड़ता शहर को गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले प्रदेश के सबसे ऊंचे 225 फीट के तिरंगे की सौगात से पहले ही झटका लग गया। बुधवार को उपखंड अधिकारी के आदेशों पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर तिरंगा लगाए जाने के कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने मौके पर धरना दे दिया। शाम को सद्बुद्धि यज्ञ के बाद दो पदाधिकारी टंकी पर चढ़ गए और तिरंगा लगने तक नीचे नहीं उतरने की बात कही। जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय अधिकारियों से बातचीत के बाद एसडीएम ने काम रुकवान का आदेश वापस लिया। प्रशासन के बैकफुट पर आने के बाद देर शाम 7.30 बजे मौके पर पहुंचे अधिकारियों के तिरंगा लगाए जाने के आश्वासन के बाद दोनों पदाधिकारी नीचे उतरे।

यह है पूरा मामला

दरअसल, मेड़ता नगरपालिका बोर्ड की ओर से मेड़ता शहर के मीरा द्वार के सामने प्रदेश का सबसे ऊंचा 225 फीट का तिरंगा झंडा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था और उसी के अनुसार काम चल रहा था। 26 जनवरी से पहले राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण पूरा कर ध्वज लहराने की तैयारी चल रही थी। लेकिन उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी के निर्देशों पर दोपहर को तहसीलदार भागीरथ चौधरी पुलिस फोर्स के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे और काम रुकवा दिया।
सद्बुद्धि यज्ञ में दी आहुतियां
तिरंगे का काम रुकने के बाद पालिकाध्यक्ष गौतम टाक मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद एसडीएम से मिलने पहुंचे। जब काम शुरू नहीं हो पाया तो वापस कार्यस्थल पर पहुंच गए फिर शाम को धरना देकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ में आहुतियां देते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार को सद्बुद्धि के लिए कामनाएं की गई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे जगदीशनारायण शर्मा, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, चिमन वाल्मीकि, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा, श्यामसुंदर सोमाणी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेके सांखला, युवा विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापेड़िया, लालाराम नायक, पार्षद अमजद केके, सत्यनारायण सबलानिया, महेंद्र भाकर, जिशान अली कांग्रेसी मौजूद रहे|
तिरंगा लगेगा तो ही टंकी से नीचे उतरेंगे
सदबुद्धि यज्ञ पूरा होने के बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष जाकिर खान सांखला और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बापेड़िया जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का काम शुरू नहीं होने तक टंकी से नीचे नहीं उतरने की बात कही।
डेढ़ घंटे बाद बनी सहमति, नीचे उतरे दाेनों अध्यक्ष
शाम 6.30 बजे टंकी पर चढ़े नगर कांग्रेस अध्यक्ष व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से समझाइश करने के लिए तहसीलदार भागीरथ चौधरी, थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश करते हुए दोनों को नीचे उतारा। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तिरंगा ध्वज लगवाने का आश्वासन दिया तो दोनों अध्यक्ष मानें।
क्या बोले अधिकारी जनप्रतिनिधि…

Related posts

झुंझुनूं जिले में 96 पहुंचा पॉजिटिव का आंकड़ा, 3 नए मिले

Report Times

चिड़ावा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी का गठन

Report Times

कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत, महीने भर बाद एक को लगनी थी मेंहदी

Report Times

Leave a Comment