Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

देश के रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी, 2024 में सेक्टर में 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट इंवेस्टमेंट

रिपोर्ट टाइम्स।

भारतीय रियल एस्टेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2024 में 4.15 अरब अमेरिकी डॉलर का निजी इक्विटी (पीई) निवेश हुआ, जो सालाना आधार पर 32 प्रतिशत अधिक है. आवास खंड में अधिक प्रवाह से यह निवेश बढ़ा है. रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने भारत में निजी इक्विटी निवेश के रुझान 2024 रिपोर्ट जारी की है.

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2024 में भारतीय रियल एस्टेट में निजी इक्विटी निवेश 415.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार, 2024 में आवासीय क्षेत्र में पीई निवेश दोगुना से अधिक होकर 1,17.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया. यह इस क्षेत्र में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है, जिसमें अंतिम उपयोगकर्ता मांग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

UAE से आया सबसे ज्यादा निवेश

भारतीय रियल एस्टेट में कुल पीई निवेश में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मुंबई सबसे पसंदीदा स्थान है. वर्ष 2024 में किए गए कुल पीई निवेश में से संयुक्त अरब अमीरात से पूंजी प्रवाह सर्वाधिक 1.7 अरब अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो भारत में निवेश का 42 प्रतिशत है. भारतीय निवेशकों ने 2024 में 1.3 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश किया, जो भारतीय रियल एस्टेट में कुल पीई निवेश का 32 प्रतिशत है. सिंगापुर स्थित संस्थाओं एवं कोषों ने भारत में निजी इक्विटी में अनुमानतः 63.37 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया.

रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में निवेश डबल से ज्यादा हुआ

चालू कैलेंडर वर्ष में गोदाम परिसंपत्तियों को 187.7 करोड़ डॉलर का निवेश मिला, जबकि कार्यालय संपत्तियों को 109.8 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए. नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, भारत में निवेश में वृद्धि देखी गई है, खासकर पिछले एक दशक में जो आर्थिक स्थिरता और निरंतर वृद्धि से प्रेरित है.

Related posts

राजस्थान में बदली जाएंगी स्कूलों की इतिहास की किताबें, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अकबर, सावरकर से लेकर भगत सिंह पर कही बड़ी बात

Report Times

राजसमंद में पानी में फंसी स्कूल वैन, बच्चों की जान पर आफत, NDRF समेत बचाव दल मौके पर

Report Times

इंटरनेट मीडिया के जरिये हो रहे आपत्तिजनक तथ्यों के प्रसार पर लगे रोक

Report Times

Leave a Comment