Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशपश्चिम बंगालराजनीतिस्पेशल

‘7 दिन में लौटाएं बंगाल का फंड नहीं तो…’, केंद्र को ममता का अल्टीमेटम

REPORT TIMES 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बकाया फंड को जारी करने को लेकर केंद्र सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है. ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार सात दिन के अंदर बंगाल को बकाया फंड जारी नहीं करेगी तो टीएमसी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी. इससे पहले उन्होंने 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और पेंडिंग फंड के मुद्दे पर चर्चा की थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव दिया कि राज्य और केंद्र के अधिकारी एक साथ बैठ कर इस मुद्दों को सुलझाएंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र पर राज्य का PMAY के तहत 9,330 करोड़, मनरेगा के तहत 6,900 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 830 करोड़, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 770 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 350 करोड़ रुपये बकाया है. मिड-डे मील भोजन के तहत 175 करोड़ रुपये के साथ ही अन्य योजनाओं का भी बकाया है.

केंद्र को बंगाल को एक लाख 16 हजार करोड़ देना है- ममता

इससे पहले 20 दिसंबर को सीएम ममता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. पीएम मोदी से मिलने के बाद ममता ने कहा था कि केंद्र को पश्चिम बंगाल को एक लाख 16 हजार करोड़ देना है. ममता ने कहा कि इस दौरान पीएम ने कहा कि इस पर केंद्र और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठकें होंगी. उनके और हमारे ऑफिसर आपस में मीटिंग करेंगे. फिर वो तय करेंगे कि बकाया पैसा कैसे दिया जाए.

Related posts

चिड़ावा के वार्ड 7 में आया कॉरोना पॉजिटिव

Report Times

चिड़ावा : ब्रांड अंबेसडर अंकिता का सम्मान

Report Times

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपए

Report Times

Leave a Comment